Hanuman Chalisa

आज है मरुस्थली नाग पंचमी, 5 अगस्त को आएगी देशाचारी नाग पंचमी, पढ़ें महत्व

Webdunia
22 जुलाई 2019 को सावन सोमवार के साथ मरुस्थली नाग पंचमी है। 5 अगस्त को देशाचारी नागपंचमी और सावन सोमवार है, जबकि 12 अगस्त को सोमप्रदोष और सावन सोमवार का योग बना है। 70 साल बाद सावन का सोमवार और शिव के प्रिय की नाग पंचमी एक साथ है यह काल सर्प योग निवारण का श्रेष्ठ समय है।  
 
इस बार सावन माह तिथियों की घटबढ़ रहेगी। यानी एक तिथि दो दिन तक मनाई जाएगी और एक तिथि का क्षय रहेगा। तिथियों के कम-ज्यादा होने के बावजूद भी इस बार सावन का महीना पूरे 30 दिन का ही रहेगा। 17 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और 15 अगस्त के दिन रक्षाबंधन पर इसका समापन होगा। इस साल सावन माह के चारों सोमवार पर विशेष योग बन रहा है। 
 
सावन माह में सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार शिव का प्रिय दिन है। सावन में कुल चार सोमवार आ रहे हैं, 22 जुलाई, 29 जुलाई, 5 अगस्त और 12 अगस्त।
 
29 जुलाई को सावन सोमवार को सोमप्रदोष और स्वार्थ सिद्धि एवं अमृत सिद्धि योग बन रहा है। सावन मास में खंड वर्षा होने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष का मेघे शनि होने के कारण रुक रुक कर बरसात होगी। इसके तहत पहले और दूसरे सावन के सोमवार को शहर में हल्की बारिश के योग भी बन रहे हैं।
 
वैसे तो सावन के सोमवार को नाग पंचमी 20 वर्ष पूर्व आ चुकी है, लेकिन कृष्ण पक्ष की पंचमी और सावन का सोमवार 70 साल बाद लग रहे हैं।

सावन के सोमवार में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब नागपंचमी और सावन का सोमवार एक ही दिन आएंगे। इस दिन शिव और उनके गले में लिपटे रहने वाले नागदेव दोनों की पूजा होगी। यह दिन काल सर्प योग की पूजा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा। सावन मास 17 जुलाई से आरंभ हो गया है और कई शुभ योगों के साथ शिव आराधना का पवित्र मास चल रहा है जो 15 अगस्त तक रहेगा।


ALSO READ: श्रावण मास की प्रथम सवारी : कैसा होता है उज्जैन के आम परिवारों में यह खास दिन

ALSO READ: श्रावण मास सोमवार : व्रत कर रहे हैं तो इस कथा को पढ़े बिना नहीं मिलेगा पुण्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख