Biodata Maker

नागपंचमी पर करें हर समस्या का अंत, पढ़ें अचूक उपाय और मंत्र

पं. उमेश दीक्षित
इस वर्ष शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 को नागपंचमी है। नाग या सर्प का पूजन तथा कालसर्प दोष के निवारणार्थ इससे अच्‍छा दिन और कोई नहीं है। पूरा श्रावण मास ही शिवपूजन के लिए प्रशस्त माना जाता है। जिस व्यक्ति की जन्म पत्रिका में कालसर्प दोष उपस्थित होता है, उसके जीवन में समस्या का अंत नहीं होता है। वैसे तो कालसर्प दोष की निवृत्ति पूजन करने से ही होती है। यदि हर वर्ष कराएं तो अधिक लाभ होगा। इससे बचने के उपाय निम्नलिखित हैं-

ALSO READ: कालसर्प दोष शांति का पूर्ण व प्रामाणिक विधान
 
1. रुद्राभिषेक कराएं।
2. राहु-केतु का पूजन व जप-हवन आदि कराएं।
3. मां मनसादेवी व सर्पपूजन कराएं।
4. सर्पसूक्त के पाठों का पुरश्चरण कराएं।
5. नाग गायत्री यंत्र का पुरश्चरण कराएं।
6. जिस शिवलिंग पर नाग नहीं हो तो नाग देवता की प्रतिष्ठा कर ब्रह्म मुहूर्त में शिवजी पर नाग चढ़ाएं।
7. सपेरों से नाग को मुक्त कराएं।
8. कुल देवता, पितृ देवता तथा नाग देवता के मंत्रों का जाप करें।
 
जपे जा सकने वाले मंत्र निम्नलिखित हैं। सरल मंत्र दिए जा रहे हैं-
 
1. 'ॐ रां राहवे नम:।'
2. 'ॐ कें केतवे नम:।' 
3. 'ॐ कुलदेवतायै नम:।' 
4. 'ॐ पितृदेवतायै नम:।' 
5. 'ॐ नागदेवतायै नम:।' 
6. 'ॐ नागकुलाय विद्महे विषदंताय धीमहि तन्नो: सर्प प्रचोद्यात्।' 

ALSO READ: कालसर्प दोष : यह हैं 13 लक्षण और 11 उपाय...
 
कालसर्प दोष के निवारण के लिए काले व नीले रंगों से बचें, चंदन का इत्र लगाएं, झूठ न बोलें, नशे से दूर रहें, सामाजिक नियमों का पालन करें, किसी का शोषण न करें। नित्य अपने ईष्ट देवता का पूजन-जप इत्यादि इ‍न दोषों को शिथिल करता है। 

नागपंचमी पर पढ़ें यह अलौकिक नाग मंत्र... (देखें वीडियो) 
 

 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Margashirsha Month 2025: आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मार्गशीर्ष माह में करें ये 6 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गीता जयंती पर गीता ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में जानें और जीते लाखों के इनाम

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

Gita jayanti 2025: इस वर्ष 2025 में कब है गीता जयंती?

अगला लेख