नानक ने समझाया 'नाम' का प्रभाव

Webdunia
गुरु   नानक अपने एक प्रिय शिष्य के साथ घूमते हुए असम पहुंचे। एक स्थान पर आग की लपटें देख शिष्य ने नान क देव से पूछा, यह अकस्मात आग कैसे लगी है? इसके पूर्व कि नान क देव उत्तर देते, वह बुझ गई। 

शिष्य बोला, अरे यह तो बुझ भी गई। तब नान क देव बोले, बेटा यहां जादू टोना बहुत अधिक है।

क्या जादू-टोने में भी सत्यता होती है? - शिष्य ने प्रश्न किया।

नान क देव बोले, वाहे गुरु के अलावा किसी में भी सत्यता नहीं होती। परमात्मा के सामने जादू-टोने का कोई प्रभाव नहीं होता।

उन्होंने एक स्थान पर डेरा डाला और शिष्य भोजन की व्यवस्था करने समीप के गांव में गया। किंतु वहां के एक जादूगर ने मंत्र से उसे पक्षी बनाकर पिंजरे में बंद कर लिया। शिष्य को न लौटते देख नानक देव ने जान लिया कि उसे पक्षी बना दिया गया है। वे उस जादूगर के द्वार पर पहुंचे और उन्होंने शिष्य का नाम पुकारा।

नाम पुकारते ही पिंजरा टूट गया और शिष्य मनुष्य रूप में सामने आ खड़ा हुआ। यह चमत्कार देख जादूगर नानक देव से बोला, आप जब यहां आए, तभी मैंने आप पर भी मंत्र का प्रयोग किया था, किंतु जब कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया, तभी मैंने जान लिया था कि आप कोई पहुंचे हुए महात्मा हैं।

नानक देव बोले ऐसी बात नहीं है। वास्तव में मेरा देवता तुम्हारे देवता से बड़ा है। तब हमें भी उसका मंत्र बताएं, वह जादूगर बोला।

नानक देव बोले, अच्छा तो यह मंत्र लो, एक ओंकार सतिनाम, कर्तापुरुष निर्भउ अकालु मूरति अजूनी सै भंगुर प्रसादि (उस एक ईश्वर का नाम ही सच्चा है, जो सारे संसार का कर्ता है, निर्भय है, अजर अमर है, अजन्मा है और उसी की कृपा का मैं इच्छुक हूं।) उस जादूगर ने मंत्र का उच्चारण किया और उनका शिष्य हो गया। यही नाम का प्रभाव है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

गर्मी में करें ये धार्मिक उपाय, मिलेगी तपती धूप में सकारात्मक ऊर्जा और शांति

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

बलूचिस्तान कब तक होगा पाकिस्तान से अलग, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

अचला या अपरा एकादशी का व्रत रखने से क्या होता है?

सभी देखें

धर्म संसार

May 2025 Weekly Horoscope: मई के नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य

Aaj Ka Rashifal: पढ़ें 18 मई का राशिफल, जानें क्या कहते हैं 12 राशियों के सितारे

18 मई 2025 : आपका जन्मदिन

18 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

कब से प्रारंभ हो रही है पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या रहेगा इस बार खास?