भाजपा का सत्ता में आना क्यों जरूरी, PM नरेन्द्र मोदी ने बताया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (19:48 IST)
PM Modi talks with Karnataka BJP workers: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसेवा करते रहने के लिए जरूरी है कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल कर सत्ता में वापस आए।
 
‘नमो ऐप’ के जरिए कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में पूरी तरह जुट जाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हैं।
 
भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तत्पर : उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आपका ध्यान अब 26 अप्रैल और 7 मई को होने वाले मतदान की तैयारियों पर है। एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, मैं आज आपके साथ बातचीत कर रहा हूं।
<

Delighted to interact with @BJP4Karnataka Karyakartas. Their determination and perseverance is praiseworthy. https://t.co/jgrtWpo11Z

— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2024 >
छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसेवा के इस महायज्ञ को जारी रखने के लिए सरकार में वापस आना और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।
 
4 जून- 400 पार : उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों के पास जाएं और उन्हें पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताएं। यह दावा करते हुए कि कर्नाटक के लोगों का भाजपा पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है, मोदी ने कहा कि हर घर से एक ही आवाज आ रही है - '4 जून- 400 पार'।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

J&K Election : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए कई वादे...

J&K Election : चुनाव मैदान में उतरे 908 उम्मीदवारों में से 40 फीसदी निर्दलीय

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

अगला लेख