अलबरदेई इंदिरा गाँधी पुरस्कार से सम्मानित

Webdunia
बुधवार, 30 सितम्बर 2009 (23:44 IST)
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई को शांति, निरस्त्रीकरण को बढ़ावा देने और परमाणु ऊर्जा का सैन्य उद्देश्यों के उपयोग करने के मामले में कड़ा विरोध करने के लिए बुधवार को इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

PIB
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अलबरदेई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के तहत उन्हें 25 लाख रूपये और एक प्रशस्ति पत्र दिया गया।

समारोह में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर अलबरदेई ने कहा कि भारत विकासशील दुनिया की एक उम्मीद बन गया है। मुझे विश्वास है कि भारत परमाणु सुरक्षा और संरक्षा के उच्च मानदंडों की वकालत करने और उस पर अमल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पुरस्कार के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने पिछले साल नवंबर में अलबरदेई को यह पुरस्कार देने का निर्णय किया था। आईएईए प्रमुख ने अपने कार्यकाल में परमाणु ऊर्जा का सैन्य उद्देश्यों के उपयोग करने के मामले में कड़ा विरोध किया और परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को हमेशा बढ़ावा दिया।

अलबरदेई ने आईएईए के साथ सुरक्षा मानक समझौता करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो अंतरराष्ट्रीय परमाणु कारोबार में भारत के फिर से प्रवेश की अनिवार्य शर्त थी।

वकालत की शिक्षा ले चुके अलबरदेई ने 1964 में मिस्र राजनयिक सेवा में अपना करिअर शुरू किया था और वह न्यूयार्क एवं जिनेवा, दोनों जगह संयुक्त राष्ट्र में सेवा दे चुके हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक