फिल्म 'नायक' में दिन के मुख्यमंत्री बनकर अनिल कपूर भ्रष्टाचार को मिटाकर राजनीति की सफाई करने का काम करते हैं। एक दिन में वे एक दिन धड़ाधड़ फैसले लेते हैं और राजनीति के कीचड़ में जाकर उसकी गंदगी साफ करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने बीमार होते हुए भी जनता के हित में जल्द फैसले लिए।
अगले पन्ने पर, कैसे किया अरविंद केजरीवाल ने प्रभावित...
अरविंद केजरीवाल का सफर भी बड़ा ही रोमांचक रहा है। कई मायनों में वे फिल्म के नायक से भी काफी आगे निकल गए क्योंकि यह पर्दे पर नहीं बल्कि असल जिंदगी की कहानी है। इनकम टैक्स अफसर की नौकरी से इस्तीफा देकर अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ बनाई। सामाजिक कार्यकर्ता रहे केजरीवाल में लोगों को अपना ‘नायक’ नजर आया।
अगले पन्ने पर, लोगों को दिखा 'नायक 2'
दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो वहां जुटे लोगों के हाथों में उसी ‘नायक’ फिल्म के पोस्टर थे। इन पोस्टरों में अनिल कपूर की जगह अरविंद केजरीवाल की तस्वीर चिपकाई गई थी।
अगले पन्ने पर, कब बनेगी केजरीवाल पर फिल्म...
सूत्रों के अनुसार अब केजरीवाल की इस सफलता को फिल्म का रूप देने की तैयारी भी चल रही है। अनिल कपूर के अनुसार उनकी ‘नायक-2’ 2015 में बनेगी। अनिल कपूर का कहना है कि उनकी यह फिल्म पहली फिल्म से बिल्कुल अलग होगी और यह सत्य घटनाओं पर आधारित होगी।
सत्य घटना पर आधारित होने के कारण ही इस फिल्म को अरविंद केजरीवाल की सफलता की कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले करीब एक साल से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और अनिल के अनुसार इस फिल्म में राजनीति को जरूर जगह मिलेगी। (एजेंसियां)