इन कर्मचारियों को भी मिलेगी ईपीएफ की सुविधा!

Webdunia
गुरुवार, 24 जुलाई 2014 (10:59 IST)
FILE
नई दिल्ली। सरकार ईपीएफ कानून के दायरे में आने वाली कंपनियों के लिए न्यूनतम सीमा घटाकर 10 कर्मचारी करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

वर्तमान में 20 या 20 से अधिक कर्मचारियों वाली सभी कंपनियां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के दायरे में आती हैं और उन्हें कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करानी पड़ती है।

श्रम राज्यमंत्री विष्णु देव ने राज्यसभा को एक लिखित जवाब में बताया कि ईपीएफ कानून, 1952 के तहत कर्मचारी संख्या की सीमा 20 से घटाकर 10 करने का प्रस्ताव है, जो सरकार के विचाराधीन है।

मंत्री ने सदन को सूचित किया कि इस प्रस्ताव के क्रियान्वयन के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। इस प्रस्ताव से कितने कर्मचारी लाभान्वित होंगे, इसकी गणना भी नहीं की गई है।

इस बीच, एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि असंगठित कर्मचारियों को भविष्य निधि योजना के तहत लाने की ईपीएफओ की कोई योजना नहीं है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित