'एटमी करार से ऊर्जा सुरक्षा सुदृढ़ होगी'

Webdunia
मंगलवार, 6 नवंबर 2007 (21:17 IST)
विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी ने विवादों से घिरे भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते के क्रियान्वयन की उम्मीद बनाए रखते हुए मंगलवार को कहा कि ऐसा हो जाने पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा मबूत होगी।

मुखर्जी ने भारत-अफ्रीका हाइड्रोकार्बन सम्मेलन के उद्‍घाटन भाषण में कहा कि हम अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु सहयोग की संभावनाएँ तलाश रहे हैं। ऐसा होने पर परमाणु ऊर्जा के विस्तार की अपार संभावनाएँ खुल जाएँगी, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ रहे गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएँ खोज रहा है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के व्यापक हाइड्रोकार्बन संसाधनों का भारत स्वाभाविक बाजार है।

उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में अफ्रीकी देशों के साथ सहयोग को व्यापक विस्तार देने का इच्छुक है और यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

विदेशमंत्री ने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा लीबिया सूडान, नाइजीरिया, मिस्र और गैबून में निवेश करने से अफ्रीकी देशों के साथ हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएँ बढ़ी हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन