कांग्रेस के भीतर ‘राजमहल में विद्रोह’ की स्थिति : जेटली

Webdunia
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि लोकसभा में बुधवार को राहुल गांधी द्वारा दर्शाई गई ‘कृत्रिम आक्रामकता’ एक मजबूरी थी क्योंकि पार्टी नेतृत्व ‘राजमहल में विद्रोह’ की स्थिति का सामना कर रहा है।

देश में कथित सांप्रदायिक तनाव पर सदन में चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को लोकसभा में अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री जेटली ने कहा कि राहुल उन मुद्दों को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो मुद्दा है नहीं।

जेटली ने कहा कि इसका कारण स्पष्ट है। आज कांग्रेस पार्टी नेतृत्व का एक वर्ग, नेतृत्व की उसकी अक्षमता के कारण दबाव में है। वे राजमहल में विद्रोह की स्थिति का सामना कर रहे हैं। यह पार्टी के भीतर विद्रोह की स्थिति है।’’ जेटली संभवत: कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग का उल्लेख कर रहे थे। लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या वे राहुल का जिक्र कर रहे हैं। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए जेटली ने कहा कि उनका आरोप आश्चर्यजनक है क्योंकि कुछ नेता सदन में बोलते ही नहीं हैं और फिर कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता।

सदन में नहीं बोलने देने के राहुल के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक चर्चा में हिस्सा लेती है। कई बार उन्होंने सदन को चलने नहीं दिया। एक भी ऐसा वाकया नहीं आया जहां उन्हें मुद्दों को नहीं उठाने दिया गया।

उन्होंने कहा कि हर दिन पार्टी के स्थापित नेता सदन में बोल रहे हैं। यह पार्टी की आंतरिक मजबूरी है। इसके लिए आपको सदन और पीठासीन अधिकारी को इसमें खींचने की जरूरत नहीं है।’’ वित्त मंत्री ने कहा कि अगर राहुल कुछ करते हुए दिखाना चाहते हैं तब यह अच्छा होगा कि वह सुगम रूप से चल रही सदन की कार्यवाही के खिलाफ ‘कृत्रिम आक्रामकता’ दिखाने की बजाए अपनी पार्टी का नेतृत्व करें।

उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि पार्टी को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। नेतृत्व की क्षमता के बारे में सवाल उठाये जा रहे हैं। यह :संसद में दृश्य: केवल यह दर्शाने के लिए है कि वे भी आक्रामकता में सक्षम हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र को मिले 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, CM मोहन यादव बोले- खुलेंगे आर्थिक समृ‌द्धि और रोजगार के नए द्वार

PM Modi : 'मेक इन इंडिया हथियारों ने आतंक के आकाओं की नींद उड़ा दी', तमिलनाडु में बोले PM मोदी

अंग्रेजी नहीं आती तो पद कैसे संभालेंगे, हाईकोर्ट ने ADM से क्‍यों किया यह सवाल?

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित