कांग्रेस ने निर्णय का स्वागत किया

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2010 (20:07 IST)
कांग्रेस ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि स्वामित्व विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के कल दिए जाने वाले फैसले पर एक सप्ताह के लिए रोक लगाने के निर्णय का स्वागत किया है।

पार्टी का शुरू से यह मानना रहा है कि इस समस्या का समाधान या तो बातचीत के जरिये हो सकता है या ऐसा संभव न होने पर अदालत का फैसला सभी को स्वीकार्य होना चाहिए।

पार्टी महासचिव और मीडिया विभाग के प्रमुख जर्नादन द्विवेदी ने कहा कि दोनों नजरियों से यह उच्चतम न्यायालय की भावना नजर आती है। इसीलिए सभी को इसका स्वागत करना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि स्वामित्व विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 24 सितम्बर को सुनाए जाने वाले फैसले पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है और मामले की अगली सुनवाई की तिथि 28 सितम्बर तय की है।

उच्चतम न्यायालय ने रमेशचन्द्र त्रिपाठी की याचिका पर सभी संबद्ध पक्षों को नोटिस जारी किया है। त्रिपाठी ने अपनी याचिका में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें स्वामित्व विवाद पर फैसला टालने से रोक लगाने से इंकार कर दिया गया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश