क्या आम आदमी भ्रष्टाचार नहीं करता?

Webdunia
मंगलवार, 16 अगस्त 2011 (15:27 IST)
अण्णा हजारे को अपार जन समर्थन मिल रहा है। भ्रष्टाचार के ‍खिलाफ लड़ाई में आम आदमी अण्णा के साथ है। लेकिन अण्णा के आंदोलन को जायज करार देने वाला और भ्रष्टाचार को बुराई और बीमारी मानने वाला यह आम आदमी खुद अपने दैनिक जीवन में भ्रष्टाचार से मुक्त है?

क्या यह आम आदमी छोटे स्तर पर अपने काम निकलवाने के लिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देता? क्या यह आम आदमी प्रशासन द्वारा निर्धारित भवनकर, जलकर, और अन्य निर्धारित कर अपनी संपत्ति की सही जानकारी देकर भरता है? क्या यह आम आदमी आयकर में छूट लेने की गरज से फर्जी दस्तावेज, नहीं लगाता? क्या यह आम आदमी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए खुद की आय संबंधित जानकारी नहीं छुपाता है?

अगर आम आदमी अपने दैनिक जीवन में भ्रष्टाचार में किसी भी स्तर पर लिप्त है तो क्या उसे किसी दूसरे को भ्रष्ट मानने या कहने का अधिकार है?

हो सकता है कि आम आदमी पर ऊपर लगाए गए आरोपों में से कई में वह ईमानदार भी हो, लेकिन यह भी सच है कि व्यवस्था ही इतनी खराब हो चुकी है कि हर आदमी कहीं न कहीं जाने अंजाने में भ्रष्टाचार में शामिल है।

इस बारे में अण्णा के समर्थकों का तर्क है कि लोकपाल के जरिये बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार रोका जा सकता है। अण्णा देश और समाज से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं। इसके लिए पहले उन लोगों को काबू में लाया जाएगा जो अपने पद का दुरुपयोग करते हैं। बाद में यह आम आदमी के स्तर पर भी आएगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई