गूगल ने किया भारत की सुरक्षा से खिलवाड़

Webdunia
सोमवार, 28 जुलाई 2014 (12:48 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारत के संवेदनशील और सामरिक महत्व के क्षेत्रों का मानचित्र बनाने के आरोप में सीबीआई ने इंटरनेट की सबसे बड़ी कंपनी गूगल के खिलाफ प्रारंभिक जांच का मामला दर्ज किया है।

गूगल ने 2013 में मैपथॉन के नाम से एक इवेंट चलाया था, जिसमें देश के संवेदनशील क्षेत्रों और रक्षा प्रतिष्ठानों के मानचित्र तैयार कर लिए गए थे। गूगल ने इसके लिए सरकार से कोई इजाजत नहीं ली थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत के महा सर्वेक्षक विभाग की शिकायत पर सीबाआई ने यह मामला दर्ज किया है। विभाग का कहना है कि गूगल ने देश के उन हिस्सों का मानचित्र तैयार कराया, जो कि सुरक्षा की दृष्टि से देश के मानचित्र में नहीं दिखाया जाता है।

देश का मानचित्र तैयार करने वाले आधिकारिक विभाग ने कहा कि गूगल ने बिना अनुमति लिए ही फरवरी-मार्च 2013 में मानचित्र बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की। उस प्रतियोगिता में लोगों से आस-पड़ोस के मानचित्र बनाने को कहा गया था, जिसमें खासतौर पर रेस्टोरेंट और अस्पतालों को दिखाने को कहा गया था।

गूगल की इस प्रतियोगिता से हरकत में आए सर्वे ऑफ इंडिया ने कंपनी को इसका विवरण देने को कहा था। विवरण में पता चला कि रक्षा क्षेत्र से जुडे अतिसंवेदनशील प्रतिष्ठानों की भी जानकारी उसमें दी गई है।

कानून का उल्लंघन करने का यह मामला गृह मंत्रालय को बताने वाले सर्वे ऑफ इंडिया का कहना है कि इन क्षेत्रों का मानचित्र बनाने पर सख्त पाबंदी है। सरकार के दूसरे विभाग, निजी संस्था या कोई व्यक्ति इन प्रतिष्ठानों का मानचित्र नहीं बना सकता है या फिर फोटो नहीं ले सकता है।

वहीं गूगल इंडिया का कहना है कि वे संबंधित एजेंसी के संपर्क में बने हुए हैं। वे देश के नियमों और सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं। उन लोगों को इन क्षेत्रों के अति संवेदनशीलता के बारे में पता नहीं था। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?