जानिए केजरीवाल के मंत्री सोमनाथ भारती को...

Webdunia
शनिवार, 28 दिसंबर 2013 (17:34 IST)
नई दिल्ली। आईआईटी डिग्री के साथ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ भारती ने दक्षिणी दिल्ली में मालवीय नगर की महत्वपूर्ण सीट पर दिल्ली की पूर्व कद्दावर नेता एवं तीन बार की विधायक किरण वालिया को हराकर कांग्रेस के किले में बड़ी सेंध लगाई थी।

नवनिर्मित आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशियों ने जिन कद्दावर प्रतिद्वंद्वियों को चुनावी मात दी उनमें भारती भी शामिल हैं। 39 वर्षीय भारती सहित 6 विधायकों को शनिवार को अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शपथ दिलाई गई।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त कर 'आप' ने शानदार प्रदर्शन किया। केजरीवाल ने 3 बार से मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को 25 हजार के भारी अंतर से हराया था।

अगले पन्ने पर... इस तरह दिलाया था निर्दोषों को न्याय...


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद बाद भारती ने बाद में कानून की डिग्री ली और कानून क्षेत्र को ही अपना पेशा बनाया। वकील के रूप में उन्होंने सामाजिक मुद्दों से जुड़े कई मुकदमे लड़े।

' आप' की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली सामूहिक बलात्कार के बाद दिल्ली पुलिस ने करीब 8 निर्दोष लड़कों को फंसाने का प्रयास किया, लेकिन भारती उनकी ओर से लड़े और उन्हें न्याय दिलवाया।

आईआईटी पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके भारती ने शनिवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद मंत्री पद की शपथ ली। (भाषा)

लालू यादव पर उनके साले का बड़ा आरोप, अपहरण के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट

क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

gold rate : क्या ऐसे ही बढ़ते रहेंगे सोने के दाम, कीमत कब तक 1 लाख तक पहुंचने के आसार, आखिर क्यों आ रही है तेजी

Instagram और WhatsApp यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, पर्सनल लॉ बोर्ड की चेतावनी- पारित हुआ तो आंदोलन, क्या बोले विपक्षी नेता

भारत को F-35 की अमेरिकी पेशकश से बौखलाया पाकिस्तान, जानिए क्या कहा

GIS 2025: झीलों की नगरी भोपाल में होने वाली जीआईएस में शहरी विकास पर भी होगा विशेष फोकस

अमेरिका से फिर आएगा अवैध प्रवासी भारतीयों से भरा विमान, 119 लोग हैं सवार, क्या फिर लगेंगी हथकड़ियां

परीक्षा पे चर्चा में पोषण विशेषज्ञों ने दिए घर का बना भोजन खाने व पर्याप्त नींद लेने के मंत्र

अवैध आव्रजन के मुद्दे पर बोले पीएम मोदी, मानव तस्करी के इकोसिस्टम के खिलाफ लड़ना होगा