झुलसा रही है गर्मी, राजस्थान में 45 डिग्री...

Webdunia
गुरुवार, 1 मई 2014 (14:02 IST)
FILE
गर्मी के मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। समूचे उत्तर भारत सहित राजधानी दिल्ली में भी अब गर्मी झुलसाने लगी है। दिल्ली में बुधवार को अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी में गुरुवार के भी इतना ही गर्म रहने की भविष्यवाणी की है। जबकि राजस्थान के गंगानगर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंगलवार को दिल्ली का तापमान 2010 के बाद 29 अप्रैल को दर्ज सबसे ज्यादा तापमान था। इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी जयपुर में सभी स्कूलों का समय पहली मई से सुबह से करने के निर्देश जारी कर दिए गए है।

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। झारखंड के गिरिडीह में पारा 46 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 42 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी ने ली 3 लोगों की जान... पढ़ें अगले पेज पर...


उड़ीसा की कोल नगरी तलचर में तापमान 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां के मयूरभंज जिले में बुधवार को लू लगने से एक व्यक्ति मौत हो गई और इसी के साथ यहां गर्मी से मरने वालों की संख्या तीन हो गई।

पंजाब और हरियाणा में तपिश जारी रही और दोनों प्रदेशों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार जिले में बुधवार को तापमान 43.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह अहमदाबाद में तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया।
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : उद्धव ठाकरे बोले- गद्दारों को सत्ता से बाहर करने तक नहीं रुकेंगे

गुजरात में किसान के यहां हुई चोरी, खोजी कुत्ते की मदद से 1 करोड़ से ज्‍यादा बरामद

Maharashtra Election : नाना पटोले बोले- MVA में 25 से 30 सीटों पर है गतिरोध, कांग्रेस आलाकमान लेगा फैसला

Money Laundering : ED ने बिहार कैडर के IAS हंस और राजद के पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार

BRICS Summit : प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे रूस, पुतिन बोले- ब्रिक्स पश्चिम विरोधी नहीं...