न्यायालय की दिल्ली सरकार को फटकार

Webdunia
बुधवार, 18 नवंबर 2009 (23:09 IST)
राजधानी के माँस व्यापरियों और सरकार के एक दशक से अधिक समय से एक मुद्दे पर विवाद करने और लगातार शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाने के चलते उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को दोनों पक्षों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत अनिश्चितकाल तक इस विवाद की निगरानी नहीं कर सकती।

शीर्ष अदालत ने कहा कि न तो माँस व्यापारी स्थानांतरण से इनकार कर दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं और न ही सरकार उनकी समस्याओं को हल करने से इनकार कर सकती है।

न्यायमूर्ति वीएस सिरपुरकर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने माँस व्यापारियों और बूचड़खाने के व्यापार से जुड़े अन्य लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में प्रशासन से संपर्क करने के निर्देश दिए और आगाह किया कि अगर सरकार अपने कर्तव्य के निर्वहन में नाकाम रहती है तो अदालत सरकार से काम करवा सकती है।

न्यायमूर्ति सायरिएक जोसेफ और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा भी इस पीठ के सदस्य थे। सरकार के वकील के माँस व्यापारियों के मामले पर ‘विचार’ करने की बात कहने पर पीठ ने फटकार लगाते हुए कहा कि विचार करने का सवाल ही नहीं उठता। आप इसे करें। हम कोई भी विलंब बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर सरकार नहीं करती है तो हम जानते हैं कि इसे कैसे करवाया जाता है । ( भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक