पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Webdunia
बुधवार, 29 सितम्बर 2010 (11:05 IST)
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई भारतीय चौकियों को अपना निशाना बनाया। पाकिस्तान ने चौकियों पर रॉकेट, मोर्टार बम और हल्की मशीन गनों से प्रहार किया।

मंगलवार रात के बाद से पुंछ में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन का यह दूसरा मामला है। पाकिस्तान ने कल रात पौने 12 बजे से अपनी यह कार्रवाई शुरू की, जो लगभग दो घंटे तक चली।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस दौरान पुंछ के केजी उप सेक्टर पर लगभग 45 रॉकेट और 40 मोर्टार दागे। इसके बाद सीमापार से हल्की मशीन गनों से गोलीबारी शुरू हो गई।

ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ, 16 कॉर्प्स, ब्रिगेडियर एस दुआ ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे एक बार फिर जिले के कृष्णागति उप सेक्टर में भारी गोलीबारी के साथ रॉकेट और मोर्टार दागे गए। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से किसी को नुकसान नहीं पहुँचा है।

ब्रिगेडियर दुआ ने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर बिना उकसावे के की गई कार्रवाई और संघर्ष विराम का उल्लंघन था। उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा बलों ने भी फौरन स्थिति संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी चलती रही। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर