बॉलीवुड नगरी देव आनंद के शोक में डूबी

Webdunia
रविवार, 4 दिसंबर 2011 (12:32 IST)
हिंदी फिल्म जगत बॉलीवुड जिंदगी जीने का नया सलीका सिखाने वाले ‘सदाबहार’ अभिनेता देव आनंद के चले जाने के गम में डूबा है और सभी की जुबान पर यही शिकवा है कि देव साहब के साथ एक युग का अंत हो गया।

FILE
बॉलीवुड के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज राजू ‘गाइड’ के साथ एक अनोखी प्रेम कहानी की नायिका ‘रोजी’ वहीदा रहमान ने देव साहब के निधन की खबर सुनकर यही कहा कि उन्हें यह खबर सुनकर बेहद दुख हुआ है क्योंकि देव उनके पहले नायक थे और उन्होंने अपनी अधिकतर फिल्में उन्हीं के साथ की थीं।

वहीदा कहती हैं कि बॉलीवुड को हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखने को मिला क्योंकि उनके अंदर बहुत उर्जा थी। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर उनसे कहती थी कि देव लगता है तुम्हारे अंदर एवरेडी बैटरी लगी है।

मैगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर लिखा है कि एक युग समाप्त हो गया। देव आनंद एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं जो शायद कभी नहीं भरा जा सकेगा। कभी हार न मानने का उनका विश्वास और जिंदगी को जश्न की तरह जीने की ललक।

उन्होंने लिखा कि पिछले ही दिनों एक समारोह में देव साहब से मुलाकात हुई थी.... वह कमजोर लग रहे थे लेकिन जिंदादिली से भरपूर थे। मीडिया से उनके निधन की खबर की पुष्टि हुई। दुखद है। देव साहब के बारे में खबरों को खंगाल रहा हूं। प्रार्थना कर रहा हूं कि ये सच न हों। वह इतनी सकारात्मक सोच वाले इंसान थे कि कभी मौत उनसे जुड़ी दिखी ही नहीं।

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने कहा ‍कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और न ही किसी चीज पर उन्हें पछतावा था। उनका एक महान व्यक्तित्व था।

वरिष्ठ फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कहा कि मुंबई में सुबह के आगाज के साथ ही यह खबर सुनने पर मैं उस महान कलाकार को सलाम करता हूं जो हमारे दिलों में अपनी मुस्कान छोड़ गया है।

अनुपम खेर ने कहा कि देव साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए आज केवल उनके गीतों को गुनगुनाने का मन है। वो गीत जो हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। अभी ना जाओ छोड़कर.... देव साहब एक दयालु, जुनूनी, साहसी, दूरदर्शी , खुशमिजाज , हौसलाअफजाई करने वाले एक महान इंसान थे। हमें हमेशा उनकी याद आएगी।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कहा कि देव आनंद के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। एक और महान अभिनेता मंच से चला गया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.... वो हमेशा याद आएंगे।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया है कि देव साहब के निधन की खबर सुनकर सदमा लगा है। वह एक महान व्यक्ति और महान अभिनेता थे। सकारात्मकता के प्रतीक। कभी नहीं सोचा था कि सुबह इस खबर के साथ होगी। बहुत दुखी हूं।

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा कि अभी भी खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। वह उर्जा और जिंदगी के जश्न से लबरेज इंसान थे। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया