यहां नहीं है गुरुत्वाकर्षण का असर

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (15:53 IST)
कोलोराडो (अमेरिका)। गुरुत्वाकर्षण बल का नियम है कि अगर आप कोई भी नीचे से ऊपर की ओर फेंकते हैं तो यह बल का नियम है कि फेंकी गई चीज नीचे की ओर ही आती है। लेकिन पृथ्वी पर ऐसे स्थान भी हैं, जहां आप अगर कोई चीज ऊपर की ओर फेंकते हैं तो वह नीचे नहीं वरन और और अधिक ऊपर की ओर चली जाती है।
अमेरिका के कोलोराडो में हूवर बांध के बारे में कहा जाता है कि यहां से कोई भी चीज नीचे फेंकने पर वह ऊपर की ओर चली जाती है। बांध को 1936 में बनाया गया था और तब से इस तरह की बातों को अफवाह कहकर खारिज कर दिया जाता रहा है, पर हाल ही में वैज्ञानिकों के एक दल ने अपने शोध में पाया कि यह बात पूरी तरह से सच है।
 
प्रयोग के तौर पर हूवर डैम के ऊपर से जाकर अगर एक बोतल से पानी नीचे उड़ेला जाए तो पानी नीचे गिरने की बजाए आकाश की तरफ उड़ने लगता है। हालांकि वैज्ञानिक इसके पीछे की वजह यहां चलने वाली तेज हवा को मानते हैं। इस बारे में शोधकर्ता लेसली कहती हैं कि बांध के चलते हवा ऊपर की तरफ बहती है, इसकी मदद से पानी गुरुत्व बल के सिद्धांत के पार आ जाता है। यही वजह है कि नीचे की ओर बहने के बजाए पानी हवा के साथ ऊपर की तरफ बहने लगता है। 
 
कोलोराडो नदी पर बना हूवर बांध धनुष के आकार का है। यही वजह है कि नेवादा स्टेट में बने इस डैम को 'आर्क डैम' भी कहा जाता है। यह 221.4 मीटर ऊंचा और 379 मीटर लंबा है। बांध की दीवार से टकराने वाली हवा रास्ता खोजने के लिए ऊपर की तरफ बहने लगती है। घाटी होने की वजह से हवा की रफ्तार बहुत तेज होती है। 
 
तेज रफ्तार से ऊपर की ओर बहती हवा के संपर्क में जब बोतल से उड़ेला गया पानी आता है तो वह भी आकाश की तरफ उड़ने लगता है। यही हाल छोटी और हल्की चीजों को नीचे गिराने पर भी होता है।

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख