लोकसभा में कांग्रेस को सिर्फ 75 सीटें!

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2014 (16:38 IST)
FILE
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के आंतरिक सर्वे ने पार्टी नेताओं की नींद उड़ा दी है। सूत्रों की मानें तो इस सर्वे के अनुसार पार्टी का सफाया होना तय दिख रहा है और पार्टी को मात्र 70 से 75 सीटें ही मिल रही हैं, जबकि पिछली बार उसे 206 सीटें मिली थीं।

इस जानकारी को रखने वाले सूत्रों का कहना है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ में हालत और बिगड़ेंगे। पार्टी ने सर्वे ऐसे समय कराया, जब राहुल गांधी को पीएम प्रत्याशी बनाने की बात चल रही है। महिला कांग्रेस तो देश में अभियान चलाकर 17 जनवरी की एआईसीसी बैठक में बकायदा राहुल को पीएम प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। एआईसीसी के कुछ सदस्य भी ऐसा प्रस्ताव ला सकते हैं लेकिन सभी परिणामों को लेकर आशंकित हैं।

इस सर्वे ने पार्टी के भीतर राहुल गांधी को लेकर चिंता बढा दी है। सर्वे में कांग्रेस को सर्वाधिक नुकसान हिंदी भाषी राज्यों में हो रहा है। कांग्रेस शासित उत्तराखंड, हरियाणा, आंध्रप्रदेश और हिमाचल में भी पार्टी को भारी नुकसान होने जा रहा है।

बाकी राज्यों में क्या होगा... पढ़ें अगले पेज पर...


उत्तरप्रदेश में पार्टी पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पा रही है। बिहार में भी सुधार नहीं है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में विधानसभा चुनाव वाले जैसे हालात रहने वाले हैं।

सर्वे से कांग्रेस में काफी हलचल मची हुई है। नेता दबी जुबान से स्वीकारने लगे हैं कि हालत चिंताजनक हैं। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे में अगर राहुल को आगे कर चुनाव लड़ा जाएगा तो पार्टी का सफाया होना तय है। जबकि इस समय पार्टी भ्रष्टाचार-महंगाई को लेकर कड़े कदम उठाना चाहिए।

आशंका है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो राहुल के सिर पर सारी बात आएगी। वैसे भी कांग्रेस को नरेंद्र मोदी से चुनौती मिल रही है और अब 'आप' ने परेशानी बढ़ा दी है। 'आप' हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है।
Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया में 120 करोड़ सनातनी, 60 करोड़ से ज्यादा ने किया महाकुंभ स्नान

शादी का सपना लेकर 50 युवक-युवतियां पहुंचे राजकोट, आयोजक फरार

नीतीश पुत्र की राजनीति में एंट्री की तैयारी, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं निशांत कुमार

दिल्ली में अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती, छत्रपति शिवाजी के पोस्टर चिपकाए

अब कोई आफताब किसी श्रद्धा को हैवानियत का शिकार नहीं बना पाएगा

सभी देखें

नवीनतम

मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, मोटापे से कैसे बचें?

LIVE: मन की बात में PM मोदी बोले, चैंपियंस ट्राफी चल रही है, देश में हर तरफ क्रिकेट का माहौल

मेलोनी ने किया ट्रंप का समर्थन, इस तरह किया पीएम मोदी को याद

एलन मस्क का फेडरल कर्मचारियों को ईमेल, 48 घंटे में मांगा काम का हिसाब

पंजाब में 20 माह से चल रहा था विभाग, ना कर्मचारी, ना बैठक, अब मंत्री को हटाया