शहर जहां पर 7 सालों से नहीं रहते इंसान

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (16:01 IST)
ओक्लाहोमा (अमेरिका)। क्या आप ऐसे किसी शहर की कल्पना कर सकते हैं, जो कि लोगों के लिए वांछित सारी सुविधाओं से युक्त है लेकिन यहां कोई नहीं रहता है? अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में पिशेर नाम का ऐसा शहर है, जो कि पूरी तरह से निर्जन, सुनसान है और यहां कोई नहीं रहता है। इसका कारण यह है कि इसे एक बहुत ही खतरनाक स्‍थान के तौर पर जाना जाता है और इस कारण से पिछले 7 वर्षों से यह शहर वीरान पड़ा हुआ है। 
 
पिशेर को अमेरिका का सबसे जहरीला टाउन माना जाता है और एक समय था, जब इसे अमेरिका के खनन उद्योग में पहले नंबर पर गिना जाता था। लेकिन 20वीं सदी की शुरुआत में इसे पूरी तरह से खाली कर दिया गया और तब से इस शहर में कोई नहीं गया। इस नगर को वर्ष 2009 में खाली करा दिया गया था। यहां पर जिंक और लीड जैसी धातुएं काफी मात्रा में पाई जाती थीं। वर्ष 1913 में जब ओक्लाहोमा की विकास योजना बनाई गई तो इसे सबसे पहले स्थान पर रखा गया था। 
 
लेकिन साल 2009 में इस शहर को खाली करवा दिया गया था। तब से यहां कोई भी नहीं गया। यहां जिंक और लीड जैसे मिनरल काफी ज्यादा पाए जाते थे इसलिए यहां काफी तेजी से इंडस्ट्रियल सेक्टर की ग्रोथ हुई। 1913 में जब ओक्लाहोमा का डेवलपमेंट प्लान चल रहा था तब पिशेर को इंडस्ट्रियल सेक्शन में सबसे टॉप पर रखा गया था।
 
10 हजार की आबादी वाले इस कस्बे का नामी पिशेर लीड कंपनी के मालिक ओलिवर पिशेर ने नाम पर रखा गया था लेकिन बाद में कस्बे के हालात इतने खराब हो गए कि धातुओं की प्रचुरता के कारण लोगों का जीना ही मुश्किल हो गया। वर्ष 1996 तक यह हाल हो गया कि यहां के 34 फीसदी बच्चे लीड के जहर के शिकार हो गए थे। 
 
10 हजार आबादी वाले इस टाउन का नाम पिशेर लीड कंपनी के मालिक ओलिवर पिशेर के ऊपर रखा गया। लेकिन वहां के हालात इतने बुरे हो गए कि यहां रहने वाले लोगों की लाइफ पर खतरा मंडराने लगा। 1996 तक पिशेर में रहने वाले 34% बच्चे लीड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। साल 2009 में पिशेर टाउन को खाली करवा दिया गया था। जानकारों का कहना है कि कस्बे की हवा और पानी दोनों में जहर मिल गया है। 
 
जानकारी के अनुसार यहां की हवा और पानी दोनों जहरीले हो गए थे। जिंक और लीड के खनन की वजह से यहां काफी अमाउंट में टौक्सिक वेस्ट जमा हो गया। इस शहर को अमेरिका के भुतहा शहरों में एक माना जाता है लेकिन यहां की खूबसूरती आज भी वैसी ही बनी हुई है। जिंक और शीशे के खनन के कारण यह बहुत बड़ी मात्रा में जहरीला कचरा जमा हो गया जिसको ठिकाने लगाना इतनी बड़ी समस्या साबित हुई कि कस्बे को छोड़ने में भी लोगों की भलाई समझी गई। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई पुलिस को मिला PM मोदी के विमान पर आतंकी हमले का अलर्ट, फूल गई थीं सबकी सांसें

भारत म्यांमार सीमा पर 173.73 करोड़ रुपए मूल्य की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त

पहली बार राष्‍ट्रपति भवन में गूंजेगी शहनाई, जानिए कौन हैं दूल्हा और दुल्हन?

फ्रांस के मार्सिले शहर में PM मोदी को क्यों याद आए सावरकर?

निर्धारित समय से थोड़ा पहले वापस लाए जाएंगे अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे NASA के 2 यात्री

अगला लेख