हेलीकॉप्टर घोटाला: एसपी त्यागी से 6-7 बार मिला था बिचौलिया (SP Tyagi)

Webdunia
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013 (12:23 IST)
PTI
हेलीकॉप्टर सौदे को अंजाम देने के लिए बिचौलिया 6-7 बार पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी से मिला था। भारत ने इटली की इस से शेष हेलीकॉप्टर लेने से इनकार कर दिया है साथ ही उसका भुगतान भी रोक दिया गया है।

इटली पुलिस ने अदालत में पेश जांच रिपोर्ट में कहा कि इस सौदे में बिचौलिए रहे गाइडो हैशके ने माना है कि वह इस सौदे के लिए छह से सात बार पूर्व वायु सेनाध्यक्ष एसपी त्यागी से मिले थे।

वहीं पूर्व त्यागी ने इस बात को स्वीकार किया है कि इटली की जांच रिपोर्ट में उनका और उनके रिश्तेदारों का नाम सीधेतौर पर शामिल किया गया है। लेकिन साथ ही उन्होंने इस सौदे में किसी भी तरह की घूस लिए जाने से साफ इनकार किया है। त्यागी ने दावा किया कि इस सौदे पर मुहर केबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने लगाई थी।

गौरतलब है कि 750 मिलियन डॉलर के हेलीकॉप्टर सौदे के तहत इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को भारत को बारह हेलीकॉप्टर की सप्लाई करनी थी। इनमें से दो की सप्लाई की जा चुकी है। यह हेलीकॉप्टर वीवीआईपी लोगों के आने जाने और वायुसेना के लिए खरीदे जाने थे।

मंगलवार को इटली में इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने रक्षा कंपनी फिनमेक्कनिका के सीईओ को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ही इसकी गूंज भारत में सुनाई पड़ी और रक्षा मंत्री ने जांच के आदेश दिए। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक