क्या है मामला : भारत ने 2010 में फिनमेकेनिका की सहयोगी कंपनी अगस्ता-वेस्टलैंड (यूके) के साथ 12 हेलिकॉप्टरों की खरीद का सौदा किया था। इसमें तीन हेलीकॉप्टर भारत आ चुके हैं और बाकी के नौ हेलीकॉप्टरों के इस साल जून-जुलाई तक भारत आने की उम्मीद थी।
* इस सौदे में गड़बड़ी की आशंका जाहिर होने के बाद इतालवी एजेंसियों ने डेढ़ साल जांच के बाद मंगलवार को फिनमेकेनिका (इटली की एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी) के सीईओ गियुसिपी ओरसी को मिलान में गिरफ्तार किया। जेसेपी ओरसी 2011 से फिनमेकेनिका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट जारी है।
* इटली की कोर्ट ने अगस्ता-वेस्टलैंड के प्रमुख ब्रूनो स्पैगनेलेनी को भी नजरबंद करने के आदेश दिए हैं। फिनमेकेनिका इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड की सहयोगी कंपनी है और इसमें 30 फीसदी हिस्सेदारी इटली की सरकार की है।
* अक्टूबर 2012 में स्विट्जरलैंड पुलिस ने गुइडो राल्फ हाशके नामक कंसल्टेंट को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया था।
* मामला उठने के बाद भारत सरकार ने सीबीआई जांच का भरोसा दिलाया है।
* रक्षा मंत्री एके एंटनी का कहना है कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सीबीआई की रिपोर्ट आने पर उसके मुताबिक कड़ी कार्रवाई होगी और डील रद्द भी की जा सकती है।
आगे पढ़ें : क्या हैं आरोप