आडवाणी ने दागे छह सवाल?

Webdunia
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से छह सवालों के जवाब माँगे।

भाजपा की यहाँ राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के अंतिम दिन आडवाणी के सोनिया और सिंह पर दागे गए सवाल मुंबई के आतंकवादी हमलों और पाकिस्तान तथा बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्रित रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के छह सीधे सवाल कुछ इस तरह हैं-
1. अगर पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल को अक्षमता के लिए हटाया गया तो पिछले साढ़े चार साल में इस महत्वपूर्ण पद पर उन्हें किसके आदेश पर रोके रखा गया था?

2. संसद पर आतंकवादी हमले के षड्यंत्रकर्ता अफजल गुरु की मौत की सजा को कायम रखने के उच्चतम न्यायालय के निर्णय का कार्यान्वयन क्यों नहीं हुआ?

3. मुंबई के आतंकवादी हमलों के चलते केंद्रीय गृहमंत्री महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की बलि चढ़ाने के बावजूद इस हमले के सभी पहलुओं की पड़ताल के लिए जाँच आयोग गठित क्यों नहीं किया गया?

4. मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान से निपटने के सभी तरह के विकल्प खुले रहने के सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बयानों के बावजूद पड़ोसी देश के खिलाफ पिछले दो महीने में किसी भी कूटनीतिक विकल्प का मजबूती से इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।

5. संप्रग ने सत्ता में आते ही पोटा कानून निरस्त किया, लेकिन मुंबई के आतंकवादी हमलों के आलोक में दो आतंकवाद निरोधी कानून बनाए। क्या सोनिया गाँधी और प्रधानमंत्री यह स्वीकार करेंगे कि चार वर्ष तक आतंकवाद से निपटने के लिए कड़े कानून नहीं बनाने पर अड़े रहना एक बड़ी भूल थी?

6. बांग्लादेशियों की असम तथा अन्य राज्यों में अवैध घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कानून बनाने के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के निर्देश की यह सरकार तिरस्कारपूर्वक अवमानना क्यों कर रही है?

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव में बाहुबलियों की धमक, बोले आनंद मोहन, अपराध बढ़ें तो समझ लें चुनाव हैं

गालीबाज गर्ल्‍स पहुंचीं सलाखों के पीछे, अश्‍लील कंटेंट पर महक और परी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

shubhanshu shukla : 20 दिन, 3 घंटे, 1,39,10,400 किमी का सफर, शुभांशु शुक्ला के Axiom 4 Mission मिशन से भारत का कैसे फायदा, 10 खास बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली जमानत, लखनऊ की कोर्ट में हुए थे पेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में भारत मार्ट को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार