गडकरी के खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं : आयकर विभाग

Webdunia
सोमवार, 12 मई 2014 (18:01 IST)
FILE
नागपुर। आयकर विभाग ने साफ किया कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है।

सूचना के अधिकार से जुड़े दिल्ली के कार्यकर्ता सुमीत दलाल के आवदेन के जवाब में नागपुर स्थित आयकर निदेशालय (जांच) ने कहा कि फिलहाल इस निदेशालय में नागपुर के नितिन गडकरी के खिलाफ कोई जांच या पूछताछ लंबित नहीं है।

भाजपा सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इससे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष की इस राय की पुष्टि हुई है कि जनवरी 2013 में जब उन्हें (गडकरी को) भाजपा अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल मिलने वाला था उस वक्त उनके खिलाफ लगे गड़बड़ी के आरोप आधारहीन और राजनीति से प्रेरित थे।

सूत्रों ने कहा कि गडकरी पिछले 1 साल से ज्यादा समय से सार्वजनिक तौर पर यह कहते रहे हैं कि मीडिया के जरिए शुरू किया गया यह दुर्भावनापूर्ण और कुटिल अभियान जिस समय शुरू किया गया वह मेरी छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश के तहत किया गया।

दलाल ने सूचना के अधिकार कानून (2005) के तहत गडकरी के खिलाफ लंबित आयकर मामलों की सूचना मांगी थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम