अनिल कपूर, हेमा मालिनी भाजपा प्रत्याशी?

Webdunia
रविवार, 1 मार्च 2009 (14:22 IST)
- वेबदुनिया डेस्क
फिल्म अभिनेता अनिल कपूर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कपूर ने दिल्ली से ही चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। भाजपा के नेता मानते हैं कि पूर्वी दिल्ली के मतदाताओं को देखते हुए यह सीट कपूर के करिश्मे से जीती जा सकती है। फिलहाल इस सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित सांसद हैं।

राजधानी में भाजपा नई दिल्ली से हेमा मालिनी को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है। हालाँकि पहले उन्हें लखनऊ से चुनाव लड़वाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन लालजी टंडन को वहाँ से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब हेमा मालिनी को नई दिल्ली चुनाव क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की चर्चा है।

इस संसदीय चुनाव क्षेत्र से शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री अजय माकन सांसद हैं। एक समय पर इस चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को प्रत्याशी बनाया था और तब भाजपा दिग्गज बहुत कम मतों के अंतर से सीट जीतने में कामयाब हो सके थे।

पर इस सीट के लिए भाजपा नेता विजय गोयल की भी दावेदारी है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि क्रिकेटर से नेता बने नवजोतसिंह सिद्धू को पश्चिमी दिल्ली से भी चुनाव लड़वाया जाए। गौरतलब है कि पार्टी ने उन्हें अमृतसर से पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

चूँकि पश्चिमी दिल्ली सिख बहुल क्षेत्र है इसलिए पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति पाँच मार्च को होने वाली अपनी बैठक में इस सीट के लिए अपना प्रत्याशी तय करेगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश