हज यात्रा अब 4 हजार महँगी

Webdunia
गुरुवार, 16 सितम्बर 2010 (17:43 IST)
इस साल हज पर जाने वालों को सऊदी अरब की विमान यात्रा के लिए 4000 रुपए अधिक खर्च करने होंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला किया गया कि हज यात्रियों से सऊदी अरब जाने और वहां से वापसी के लिए विमान किराया 16000 रुपए वसूल किया जाएगा। किराए की बाकी रकम का भुगतान सरकार करेगी। पिछले साल हज के लिए मक्का जाने वालों से विमान किराए के तौर पर 12000 रुपए वसूल किए गए थे।

एयर इंडिया इस साल हज के लिए उडान संचालित नहीं करेगा। यह जिम्मेदारी बोली के जरिए सऊदी अरब की विमान सेवाओं सऊदी अरब एयरलाइंस, नेशनल प्राइवेट एयर सर्विसेज कंपनी लिमिटेड और अल वफीर एयर को सौंपी गई है। अलबत्ता जहाँ कहीं जरूरी होगा, वहाँ एयर इंडिया विमान सेवाओं के संचालन में तालमेल और सहयोग करेगा।

इस साल हज 14 से 19 नवंबर के बीच होने की संभावना है और इसमें भारत से लगभग एक लाख 70 हजार यात्री जाएँगे। इनमें से एक लाख 25 हजार यात्री भारतीय हज कमेटी के जरिए जाएँगे, जिनकी यात्रा की व्यवस्था नागरिक उड्डयन मंत्रालय कर रहा है।

मंत्रिमंडल में फैसला किया गया कि इस साल हज यात्रियों के लिए 21 जगहों से विमान सेवाएँ संचालित की जाएँगी। पिछले साल 19 जगहों से विमान सेवाएँ संचालित की गई थीं और इस बार भोपाल और गोवा को भी इनमें शामिल किया गया है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक