पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक
महाराष्ट्र साइबर पुलिस का दावा, पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकर्स भारत पर किए 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ ने पाया है कि 22 अप्रैल के बाद साइबर हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने एजुकेशन, ई गर्वनेंस, रेलवे, बैंकिंग और अन्य क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर है।
महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर पाकिस्तान, मध्य एशिया, इंडोनेशिया और मोरक्को से ये हमले किए गए।
उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। सीमा पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। Loc पर पाकिस्तान की ओर से पिछले 8 दिनों से रोज गोलीबारी हो रही है। उसे डर है कि भारत पहलगाम का बदला लेने के लिए वहां हमला कर सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta