Delhi Elections 2020 : दिल्ली के दंगल के 10 बड़े चेहरे जिनकी किस्मत का फैसला कर रही जनता

विकास सिंह
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (08:55 IST)
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। आज शुक्रवार को दिल्ली की जनता 672 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला ईवीएम का बटन दबाकर करेगी। ऐसे में दिल्ली के दंगल के 10 उन चेहरों पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।
 
1- अरविंद केजरीवाल- नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के साथ ही पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा ने केजरीवाल को चुनौती देने के लिए युवा चेहरे सुनील यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर सबसे अधिक 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
 
2- मनीष सिसोदिया- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस बार भी अपनी किस्मत पटपड़गंज विधानसभा सीट से ही आजमा रहे हैं। भाजपा ने मनीष सिसोदिया को चुनौती देने के लिए रवि नेगी को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत पर भरोसा जताया है। 
 
3- अमानतुल्लाह खान- शाहीन बाग के कारण दिल्ली विधानसभा में सबसे अधिक चर्चित सीट ओखला सीट से आप के विधायक अमानतुल्लाह खान की पूरी साख दांव पर लगी हुई है। मुस्लिम वोटरों के बाहुल्य वाली इस सीट पर कांग्रेस ने अपने बड़े चेहरे परवेज हाशमी को उम्मीदवार बनाया है वहीं भाजपा ने ब्रम्हा सिंह को टिकट दिया है। ओखला सीट पर उम्मीदवारों के साथ ही पार्टियों की साख भी दांव पर लगी हुई है। 
 
4- राघव चड्ढा- राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा की साख भी आज दांव पर लगी हुई है। त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी इस सीट पर राघव चड्ढा का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आरपी सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार रॉकी तुसीद से है।

5- अलका लांबा- दिल्ली चुनाव में इस बार चांदनी चौक विधानसभा सीट खूब सुर्खियों में है। 2015 के चुनावी मुकाबले की तुलना में इस बार इस सीट पर उम्मीदवार तो वही लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टियां बदल गई है। पिछली बार आप के टिकट पर चुनाव जीतीं अलका लांबा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं तो उनका सीधा मुकाबला आप उम्मीदवार प्रहलाद सिंह साहनी से है जिन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।
 
6- दिलीप पांडेय- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय तिमारपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है। उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह बिट्टू और कांग्रेस की अमर लता सांगवान से है।
 
7- विजेंदर गुप्ता- 2015 में भाजपा के जो 3 विधायक चुनाव जीते थे उसमें एक विजेंदर गुप्ता भी शामिल थे। विजेंदर गुप्ता इस बार भी रोहिणी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं, वहीं आप इस बार राजेश बंसीवाला को चुनावी मैदान में उतारकर इस सीट को भाजपा से छीनने की कोशिश में जुटी हुई है।
 
8- अरविंदर सिंह लवली- दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता अरविंदर सिंह लवली गांधीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार अनिल कुमार वाजपेयी और आप के दीप चौधरी से है।

9- पूनम आजाद- भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद संगम विहार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के चुनावी प्रचार की पूरी कमान संभालने वाले कीर्ति आजाद की पूरी साख संगम विहार विधानसभा सीट पर दांव पर लगी हुई है। 
 
10- आतिशी और शिवानी चोपड़ा- आम आदमी पार्टी की विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित महिला चेहरा आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। आतिशी का चुनाव में सीधा मुकाबला दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा से है। इस सीट पर कांग्रेस की पूरी चुनावी साख दांव पर लगी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा में पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

MP : सरकारी कार्यशाला में विजय शाह की फोटो पर भड़के अफसर, मंत्री की जगह लगाई PM मोदी की तस्वीर

Ceasefire को लेकर भारत और पाक के DGMO ने की बात, Pakistan के विदेश मंत्री डार ने किया यह दावा

Tahawwur Rana : तहव्वुर राणा को मिलेगी उसके हर गुनाह की सजा, बनी 5 वकीलों की टीम, जनरल तुषार मेहता अध्यक्ष

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 3 राइफल और 3 ग्रेनेड बरामद

अगला लेख