18 महीने में 10 लाख सरकारी नौकरियां, संसद में सरकार ने बताया कहा हैं सबसे ज्यादा खाली पद

Webdunia
बुधवार, 20 जुलाई 2022 (18:56 IST)
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अगले 18 महीने में 10 लाख सरकारी नौकरी देने निर्णय किया था। अब इसे लेकर सरकार ने संसद में पूरी जानकारी दी है।
 
बुधवार को सरकार ने संसद में बताया कि केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में फिलहाल 10 लाख पद खाली हैं। इसके लिए सभी मंत्रालयों, विभागों और केंद्रीय एजेंसियों को भर्ती करने का आदेश दे दिया गया है।
 
केंद्र सरकार ने संसद को दिए लिखित जवाब में कहा कि, 1 मार्च, 2021 तक 40.35 लाख स्वीकृत पदों के मुकाबले केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में केवल 30.55 लाख कर्मचारी थे, जो लगभग 9.8 लाख कर्मचारियों की कमी को दर्शाता है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जून को घोषणा की थी कि अगले 18 महीनों में केंद्र सरकार में 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब विपक्ष बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार का लगातार घेराव कर रहा है।
 
संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक रेल मंत्रालय में 2.94 लाख, रक्षा (नागरिक) विभाग में 2.64 लाख, गृह मंत्रालय में 1.4 लाख रिक्तियां, डाक विभाग में करीब 90,000 रिक्तियां हैं और राजस्व विभाग में लगभग 80,000 पद खाली हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 2019 के बाद सबसे गर्म जनवरी दर्ज, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, 3 राज्यों में भारी बर्फबारी का अलर्ट

ला नीना और अल नीनो से दुनिया के मौसम पर कैसा असर पड़ रहा है

बजट से पहले सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम?

सोशल मीडिया पर वायरल चंद लोगों से इतर भी महाकुंभ

अगला लेख