दुनिया के 10 सबसे खतरनाक तूफान (Cyclone) जिन्‍होंने ले ली लाखों जानें, फैली भुखमरी और बीमारियां

Webdunia
गुरुवार, 15 जून 2023 (17:10 IST)
World's 10 Most Dangerous Storms: बिपरजॉय तूफान Biporjoy Cyclone ने पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है। भारत और पाकिस्‍तान के कई तटीय इलाकों पर इसका असर नजर आ रहा है। 15 जून को बिपोरजॉय गुजरात में कच्छ और सौराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। आज शाम यह कच्छ जिले के जाखो बंदरगाह और उससे सटे पाकिस्तानी क्षेत्र से टकराएगा। इस दौरान 125 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।  
दरअसल, चक्रवात अरब सागर से बनकर आते हैं। कहा जाता है कि अरब सागर से निकलने वाले तूफान कम समय में बहुत विकराल हो जाते हैं। Biperjoy भी कुछ ऐसा ही है।

आइए जानते हैं दुनियाभर में आए 10 सबसे खतरनाक तूफानों के बारे में जिनकी वजह से लाखों मौतें हो गई थी।

हरिकेन कैटरीना : हरिकेन कैटरीना (Hurricane Katrina) - यह तूफान 2005 में अमेरिका के लुसियाना और मिसिसिपी में आया था ये 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उठा और आठ दिन तक बना रहा इस तूफान के कारण कुल 1833 लोगों की जान गई।


टाइफून हैयान : टाइफून हैयान (Typhoon Haiyan) - ये तूफान 3 नवंबर 2013 को बना और 11 नवंबर को खत्म हो गया इस तूफान के कारण फिलिपींस, वियतनाम और दक्षिण चीन का बड़ा हिस्सा प्रभावित रहा इसके कारण 11 हजार 801 लोगों की मौत हुई इसकी रफ्तार 314 किलोमीटर प्रति घंटे थी फिलिपींस में इसे योलांडा के नाम से जानते हैं।

भोला तूफान : 1979 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में भोला तूफान आया था। यह तूफान इतना ज्यादा भीषण था कि इसने भयंकर तबाही मचाई। इस तूफान की जद में आकर तकरीबन 5 लाख लोगों की मौत हो गई थी। बंगाल की खाड़ी से उठकर चले इस तूफान की शुरुआत 8 नवंबर 1970 को हुई थी और यह 12 नवंबर को पूर्वी पाकिस्तान से जाकर टकराया था।

बैकरगंज साइक्लोन : 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 1876 बैकरगंज साइक्लोन ने जमकर तबाही मचाई और लाखों लोगों की मौत हो गई। तूफान की वजह से करीब 2 लाख लोगों की जान गई थी। इस तूफान में पानी की तेज रफ्तार अपने साथ बहुत सारे लोगों को बहाकर ले गई थी। तूफान खत्म होने के बाद लोग भूखमरी और बीमारियों के शिकार हो गए थे।

कोरिंगा साइक्लोन : यह तूफान 25 नवंबर 1839 को भारत के आंध्रप्रदेश के कोरिंगा में आया था। इस दौरान समुद्र में 40 फीट तक हाई टाइड (ऊंची लहरें) उठी थी। इस साइक्लोन ने करीब 25 हजार जहाजों को बर्बाद कर दिया था। इसमें करीब 3 लाख लोगों की जान गई थी। चक्रवात के बाद महामारी और भुखमरी फैल गई थी।

टाइफून टिप : टाइफून टिप (Typhoon Tip)- यह तूफान 12 अक्टूबर 1979 को जापान से टकराया था। इसकी रफ्तार 305 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसके कारण करीब 100 लोगों की मौत हुई।

टाइफून आइडा : टाइफून आइडा (Typhoon Ida) - यह तूफान 1958 में जापान के तट से टकराया था। इसकी रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। आइडा के कारण जापान में कुल 1,269 लोगों की मौत हुई थी।

टाइफून नैंसी : टाइफून नैंसी (Typhoon Nancy) - यह तूफान 1961 में जापान के तट से टकराया था। यह 7 सितंबर 1961 को बनना शुरू हुआ और 10 दिन तक तबाही मचाता रहा। इस तूफान में 191 लोगों की मौत हुई इस तूफान की रफ्तार 345 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई थी।
Edited & written by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम का मकान ध्वस्त, राजद्रोह का मामला भी दर्ज

मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी को पंजाब से भेजा गया सिलचर जेल

राष्ट्रपति मुर्मू आज से ओडिशा के 2 दिवसीय दौरे पर, अनेक कार्यक्रमों में लेंगी भाग

कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर राज्यसभा में बवाल, कार्यवाही स्थगित

अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर दुर्घटना, कई ट्रेनें रद्द

अगला लेख