Kuno Park के पास कर रहे थे शिकार, 10 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 5 अगस्त 2023 (22:15 IST)
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) की सीमा के पास वनक्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करने एवं शिकार करने का प्रयास करने के वन अपराध के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से 4 लोग राजस्थान के, जबकि बाकी 6 मध्य प्रदेश के गुना एवं श्योपुर जिलों के रहने वाले हैं।
 
अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को श्योपुर स्थित केएनपी की सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर कराहल वन परिक्षेत्र अंतर्गत करियादेह बीट से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से चार लोग राजस्थान के निवासी हैं, जबकि बाकी छह मध्य प्रदेश के गुना एवं श्योपुर जिलों के रहने वाले हैं।
 
इसमें कहा गया है कि इन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) पीके वर्मा ने कहा कि वन संबंधी अपराधों में शामिल इन लोगों को केएनपी की सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर वन परिक्षेत्र में पकड़ा गया।
 
बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट चीता के तहत, कुल 20 चीतों को दो दलों में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से केएनपी में लाया गया था। पहला दल नामीबिया पिछले साल सितंबर में और दूसरा दल इस वर्ष फरवरी में आया।
 
चार शावकों के जन्म के बाद चीतों की कुल संख्या 24 हो गई थी लेकिन तीन शावकों सहित नौ चीतों की मौतों के बाद यह संख्या घटकर अब 15 रह गई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Live : अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के शिकार लोगों से मिले

असम में बाढ़ का कहर, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित, 57,018 हेक्टेयर भूमि जलमग्न

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

अगला लेख
More