मल्लिकार्जुन खरगे पर 100 करोड़ की मानहानि का केस, समन जारी

Webdunia
सोमवार, 15 मई 2023 (14:31 IST)
Defamation case on Mallikarjun Kharge: पंजाब की संगरूर कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है। दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना देश विरोधी संगठन सिमी, पीएफआई और कलकायदा जैसे कुख्यात संगठनों से की थी। 
 
हिंदू सुरक्षा परिषद और बजरंग दल हिंद के संस्थापक हितेश भारद्वाज ने संगरूर कोर्ट में खरगे के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में संगरूर की सीनियर डिवीजन जज रमनदीप कौर ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को नोटिस भेजा है और 10 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा है।  
 
भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग की तुलना देशद्रोही संगठनों से की है। साथ ही चुनाव जीतने के बाद हिन्दू संगठन पर प्रतिबंध लगाने की बात भी कही है। इसी के खिलाफ हितेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक : क्या हुआ, किसने क्या कहा?

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

एकनाथ शिंदे को सियासी जमीन खिसकने का डर, मराठी पर शिवसेना ने साधा महायुति सरकार पर निशाना

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

अगला लेख