विशेष विमान से 10 भारतीयों समेत 104 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया

Webdunia
शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (20:40 IST)
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के काबुल से शुक्रवार को 10 भारतीय नागरिकों सहित 104 लोगों को विशेष चार्टर विमान के जरिए भारत लाया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि उड़ान की व्यवस्था भारत के अभियान देवी शक्ति के तहत की गई थी।

यह अभियान 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किया गया था। बागची ने ट्वीट किया, अभियान देवी शक्ति के तहत विशेष उड़ान की व्यवस्था भारत ने की थी, जो काबुल से नई दिल्ली पहुंच गई है। इससे 10 भारतीयों और अफगान हिंदू सिख अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों सहित 94 अफगानियों को लाया गया है। इन लोगों में तीन शिशुओं समेत नौ बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि वापसी उड़ान में भारत में फंसे 90 से अधिक अफगान नागरिकों और चिकित्सा से जुड़े कुछ सामान भेजे जाने की संभावना है। उड़ान से काबुल के प्राचीन आसामाई मंदिर से गुरु ग्रंथ साहिब और हिंदू धर्मग्रंथ की दो प्रतियां भी लाई गई हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य के साथ सिख संगत और हिंदू समुदाय के सदस्यों सहित काबुल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दो पवित्र सरूपों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला।

मंत्री ने कहा, आज एक विशेष विमान में सवार सिख संगत के सदस्य और हिंदू श्रद्धालु अपने साथ श्रीमद् भगवत गीता, श्री रामचरित मानस और अन्य हिंदू पवित्र ग्रंथों और काबुल में आसामाई मंदिर की दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रतियां भी लेकर आए।माना जा रहा है कि भारत सरकार और दिल्ली में अफगान दूतावास दोनों ने उड़ान की व्यवस्था के लिए समन्वय किया था।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख