11 दिसंबर : डॉक्टरों की हड़ताल पर समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (07:47 IST)
कृषि कानूनों के खिलाफ 16वें दिन भी किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी। आयुर्वेद के पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने के सरकार के फैसले के खिलाफ डॉक्टरों की हड़ताल समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...


07:53 AM, 11th Dec
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज देशभर में डॉक्‍टरों की हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टर आयुर्वेद के पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने के सरकार के फैसले के खिलाफ हड़ताल पर है। हड़ताल के दौरान सभी गैर-जरूरी और गैर-कोविड सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, आईसीयू (ICU) और सीसीयू (CCU) जैसी इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
ALSO READ: जानिए आज क्यों हड़ताल पर हैं डॉक्टर... क्या होगा स्वास्थ्य सेवाओं पर असर...

07:52 AM, 11th Dec
अमेरिकी फूड एंड ड्रग प्रशासन (एफडीए) के सलाहकार पैनल ने अमेरिकी लोगों को फाइजर का कोरोना टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। एफडीए पैनल के सदस्य ने बैठक के बाद कहा कि पैनल ने 17-4 के बहुमत से फाइजर और जर्मनी की विकसित बायोटेक को कोरोना टीका के आपातकाल इस्तेमाल की इजाजत दी है।

07:51 AM, 11th Dec
केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ 16वें दिन भी दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी। आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे रेल पटरियां अवरुद्ध कर देंगे। इस बीच केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बातचीत जारी है और ऐसे में आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करना उचित नहीं है।
ALSO READ: कृषिमंत्री तोमर ने कहा- सरकार बातचीत के लिए तैयार, किसानों ने दी रेल रोकने की धमकी

07:50 AM, 11th Dec
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की आशंका है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र में बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। जबकि दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

हाईकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति, महिला ने की थी यह अपील, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख