Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश में JN.1 के अब तक 1200 मामले, कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा

हमें फॉलो करें देश में JN.1 के अब तक 1200 मामले, कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 13 जनवरी 2024 (23:49 IST)
1200 cases of JN.1 in India : देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 'जेएन.1' उपस्वरूप के अब तक कुल 1200 मामले सामने आए हैं और नगालैंड भी इससे संबंधित मामलों वाले 17 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हो गया है। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में जेएन.1 के सबसे अधिक 215 मामले दर्ज किए गए हैं।

इंसाकॉग ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में जेएन.1 के सबसे अधिक 215 मामले दर्ज किए गए हैं। आंध्र प्रदेश में 189, महाराष्ट्र में 170, केरल में 154, पश्चिम बंगाल में 96, गोवा में 90, तमिलनाडु में 88 और गुजरात में 76 मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: कब लगेगी चौथी वैक्सीन, कोरोना के JN.1 पर क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने?
आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना और राजस्थान में ‘जेएन.1’ के बत्तीस-बत्तीस, छत्तीसगढ़ में 25, दिल्ली में 16, उत्तर प्रदेश में 7, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन और उत्तराखंड तथा नगालैंड में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। देश में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि और ‘जेएन.1’ उपस्वरूप का पता चलने के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP CM डॉ. यादव ने रामेश्वरम बस दुर्घटना पर जताया दुख