Hanuman Chalisa

live : कोलकाता रेप मर्डर केस में हड़ताल पर डॉक्टर, हाईकोर्ट सख्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (13:01 IST)
live updates : कोलकाता रेप मर्डर मामले में देशभर में बवाल मचा हुआ है। देशभर के डॉक्टरों ने मामले पर नाराजगी जताते हुए हड़ताल कर दी है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। इधर कलकत्ता हाईकोर्ट भी इस मामले में आज सुनवाई कर रहा है। पल पल की जानकारी...


01:14 PM, 13th Aug
याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने पाया कि जांच में कुछ कमी है। खंडपीठ ने पूछा कि क्या मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य संदीप घोष का बयान दर्ज किया गया था, जिस पर राज्य सरकार की तरफ से पेश वकील ने ‘ना’ में जवाब दिया।
 
यह सवाल करते हुए कि आरजी कर अस्पताल के प्रधानाचार्य पद से इस्तीफा देने वाले घोष को कुछ ही घंटों के भीतर कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य के रूप में कैसे बहाल कर दिया गया, पीठ ने घोष के वकील से त्यागपत्र और उसके बाद का नियुक्ति पत्र दोपहर एक बजे पेश करने को कहा, जब मामले की सुनवाई फिर शुरू होगी।
 
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमीनार हॉल में गत शुक्रवार को एक महिला चिकित्सक का शव अर्ध नग्न अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में अस्पताल अक्सर आने-जाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

12:27 PM, 13th Aug
कोलकाता रेप मर्डर मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्‍त। डॉक्टरों के प्रदर्शन को गंभीरता से लेने को कहा। दोपहर 1 बजे तक संदीप घोष के इस्तीफे की कॉपी और नए प्रिंसिपल का नियुक्ति पत्र भी मांगा।

12:03 PM, 13th Aug
सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों का मामले में योगगुरु रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के खिलाफ अवमानना कार्यवाही बंद की। योगगुरु रामदेव, बालकृष्ण और उनकी कंपनी की ओर से अधिवक्ता गौतम तालुकदार ने कहा कि अदालत ने रामदेव, बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के शपथपत्रों के आधार पर अवमानना कार्यवाही बंद कर दी है।

12:00 PM, 13th Aug
कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से हड़कंप। देशभर के डॉक्टर मंगलवार को भी हड़ताल पर। स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा बुरा असर। आपातकालिन सेवाएं जारी। राष्‍ट्रीय महिला आयोग की टीम जांच के लिए अस्पताल पहुंची।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

अगला लेख