14 जनवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (08:33 IST)
कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान, अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग, मकर संक्रांति पर पर्व स्नान समेत इन खबरों पर गुरुवार, 14 जनवरी को रहेगी सबकी नजर...


08:39 AM, 14th Jan
कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की तैयारियां जोरो पर। विमानों के जरिये देश भर में विभिन्न हवाईअड्डों पर टीके की खेप पहुंचाई गई, जहां से ये छोटे शहरों को भेजी जा रही है।  देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 2,934 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।


08:38 AM, 14th Jan
वाशिंगटन में कांग्रेस बिल्डिंग कैपिटल हिल पर हाल ही में हुई हिंसा को उकसाने के आरोप में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लाए गए दूसरे ऐतिहासिक महाभियोग के प्रस्ताव को बहस के बाद बुधवार को पास कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के लोकतंत्र के इतिहास में एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। 
ALSO READ: ट्रंप के खिलाफ चलेगा महाभियोग, 2 बार महाभियोग का सामना करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति

08:37 AM, 14th Jan
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर शीतलहर की संभावना। 
ALSO READ: Weather alert : उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, श्रीनगर में टूटा पिछले 8 साल का रिकॉर्ड

08:36 AM, 14th Jan
कुंभ वर्ष में गुरुवार को मकर संक्रांति का पहला पर्व स्नान है। इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्तर भारत से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख