बापू की 150वीं जयंती पर भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा, शाह की प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील

Webdunia
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (13:36 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने पर्यावरण को होने वाले नुकसान के मद्देनजर लोगों से प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।
ALSO READ: गांधीजी की बात सुनकर रो पड़ी वृद्धा, पूरी हुई इच्छा
शाह ने बुधवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के हैदरपुर रामलीला मैदान से भाजपा की 'गांधी संकल्प यात्रा' की शुरुआत करते हुए कहा कि प्लास्टिक हमारे वातावरण और स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। उन्होंने लोगों से गांधी जयंती के दिन प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने का प्रण लेने का अनुरोध किया।
ALSO READ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि, ली शपथ
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाने की मुहिम को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार उपयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक से देश को मुक्त कराने का संकल्प व्यक्त किया है। इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने की जिम्मेदारी देश की जनता और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर है।
ALSO READ: गांधी @ 150: कहानी उनकी जो गांधी के अंतिम पलों की गवाह बनीं
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य और वातावरण के लिए भी हानिकारक है। इससे जानवरों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हम प्लास्टिक के थैले का उपयोग न करने का प्रण लें। प्रदूषणमुक्त स्वच्छ भारत के निर्माण में हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख