चमोली में नमामि गंगे परियोजना साइट पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत, 11 घायल

एन. पांडेय
बुधवार, 19 जुलाई 2023 (19:22 IST)
Electric current accident in Chamoli : चमोली में नमामि गंगे परियोजना की साइट पर विद्युत करंट लगने से बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मृत्यु और 11 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है, जबकि 5 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने मृतक के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

घायलों को एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचकर हादसे में घायल व्यक्तियों का हाल जाना और शोक संतप्त मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हादसे में घायलों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि इस दुखद हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जो भी दोषी होगा, उसको सजा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक सप्ताह के अंदर इस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानते हुए घटना के बारे में जानकारी भी ली।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस के जवानों ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में इस दुर्घटना में मृत थाना उपनिरीक्षक प्रदीप रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के नाम
1. उ.नि. प्रदीप रावत, प्रभारी चौकी पीपलकोटी, कोतवाली चमोली।
2 हो.गा. मुकुन्दी राम पुत्र श्यामदास निवासी ग्राम हरमनी थाना चमोली उम्र 55 वर्ष।
3 हो.गा. गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा थाना चमोली उम्र 57 वर्ष ।
4 हो.गा. सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली गोपेश्वर जनपद चमोली ।
5 सुमित पुत्र स्व. चन्द्रसिंह निवासी ग्राम रांगतौली, चमोली उम्र 25 वर्ष।
6 सुरेन्द्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33 वर्ष।
7 देवीलाल पुत्र असीमदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 45 वर्ष।
8 योगेन्द्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी चमोली।
9 सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 38 वर्ष।
10 विपिन पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर, चमोली उम्र 26 वर्ष।
11 मनोज कुमार निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 38 वर्ष।
12 सुखदेव पुत्र ऐलमदास निवासी ग्राम रांगतौली, चमोली, उम्र 33 वर्ष।
13 प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी, चमोली।
14 दीपू कुमार पुत्र महेन्द्र लाल निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 33 वर्ष।
15 महेन्द्र लाल निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 48 वर्ष।
16 गणेश पुत्र महेन्द्र लाल निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 27 वर्ष।

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के नाम
1 महेश कुमार पुत्र रूपदास निवासी खैनुरी, चमोली, उम्र 32 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
2 नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 35 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
3 आनन्द पुत्र गम्मालाल निवासी, पाडुली गोपेश्वर, उम्र 42 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
4 धीरेन्द्र सिंह रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत निवासी अपरचमोली, उम्र 41 वर्ष।
5 पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी बाजपुर, चमोली।
6 सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी, चमोली, उम्र 27 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
7 सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन टम्टा निवासी, रुद्रप्रयाग, उम्र 34 वर्ष (हायर सेंटर रैफर)।
8 पीआरडी रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल निवासी ग्राम खैनुरी, चमोली, उम्र 48 वर्ष। (हायर सेंटर रैफर)
9 सुभाष खत्री पुल दौलत सिंह खत्री रांगतोली, चमोली, उम्र 27 वर्ष।
10 जयदीप पुत्र हरीश हरमनी, चमोली, उम्र 20 वर्ष।
11 अभिषेक पाल पुत्र राजेन्द्र पाल, चमोली, उम्र 24 वर्ष।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

शशि थरूर का तंज, आखिरकार अबकी बार, 400 पार हुआ, लेकिन दूसरे देश में

महंगाई की मार, दिल्ली में टमाटर 80 रुपए किलो हुआ

महुआ मोइत्रा के खिलाफ NCW का एक्शन, दिल्ली पुलिस से कहा- दर्ज हो FIR

नर्क सी जिंदगी, बच्‍चियों को सैनेटरी पैड नहीं, पोस्‍टमार्टम में पेट खाली मिले, पत्‍तल चाटते थे युगपुरुष आश्रम के बच्‍चे

लालू यादव की भविष्यवाणी, अगस्त में गिर सकती है नरेन्द्र मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

Assam Flood : असम में बाढ़ से हाहाकार, 52 लोगों की मौत, 30 जिलों में 24 लाख से ज्‍यादा प्रभावित

कश्‍मीर में 2 मुठभेड़ों में 5 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Kanwar Yatra 2024 : कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से, 5 करोड़ से अधिक कांवड़ियों के शामिल होने की उम्मीद, जानिए इस बार क्या होगा खास

प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, हामिद अंसारी पर लगाया था यह आरोप

अगला लेख
More