दिल्ली में कोविड के 1603 नए मामले, संक्रमण दर 26.75 फीसदी

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (01:00 IST)
1603 new cases of corona in Delhi:  दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के1,603 मामले दर्ज किए गए और संक्रमण दर 26.75 प्रतिशत रही, वहीं तीन लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। दूसरी ओर, मुंबई 207 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 
आंकड़ों के अनुसार तीन और लोगों की मृत्यु के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,581 पहुंच गई। राजधानी में कोविड के लिए विशेष रूप तैयार किए गए 7,976 बिस्तर में से 390 पर मरीज थे। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी, वहीं संक्रमण के 1,757 नए मामले सामने आए थे। 
 
मुंबई में 200 से ज्यादा मामले : मुंबई में बृहस्पतिवार को 207 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही शहर में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,61,343 हो गई है।
 
स्थानीय निकाय बीएमसी के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत होने के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,756 हो गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब शहर में संक्रमण के 200 से ज्यादा मामले आए हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख