Festival Posters

पाकिस्तानी जेल से रिहा होने के बाद 184 मछुआरे पहुंचे गुजरात

Webdunia
सोमवार, 15 मई 2023 (17:18 IST)
Release of Indian fishermen : पाकिस्तान की जेल से पिछले सप्ताह रिहा किए गए गुजरात के कुल 184 मछुआरे सोमवार को सुबह पंजाब से एक ट्रेन से वडोदरा पहुंचे।इन मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने करीब चार साल पहले अरब सागर में गुजरात तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) से यह दावा करते हुए पकड़ा था।

यह जानकारी राज्य सरकार ने दी। सरकार ने एक बयान में कहा कि इन मछुआरों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने करीब चार साल पहले अरब सागर में गुजरात तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आईएमबीएल) से यह दावा करते हुए पकड़ा था कि उन्होंने सीमा पार करके पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया है।

कुल मिलाकर, पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह 198 भारतीय मछुआरों को रिहा किया। इनमें से 184 गुजरात से, तीन आंध्र प्रदेश से, चार दीव से, पांच महाराष्ट्र से और दो उत्तर प्रदेश से हैं। पाकिस्तानी जेलों में बंद इन मछुआरों को केंद्र सरकार के कूटनीतिक प्रयासों की बदौलत रिहा किया गया और 13 मई को पंजाब में वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया।

गुजरात सरकार ने पूर्व में इन मछुआरों की रिहाई के लिए केंद्र को प्रतिवेदन दिया था। सोमवार को सुबह वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मछुआरों का गुजरात के मत्स्यपालन मंत्री राघवजी पटेल, विधायक केयूर रोकडिया और चैतन्य देसाई सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्वागत किया।

गुजरात के 184 मछुआरों में से 152 गिर सोमनाथ जिले के, 22 देवभूमि द्वारका के, पांच पोरबंदर के और एक-एक जूनागढ़, जामनगर, कच्छ, वलसाड और नवसारी के हैं। वडोदरा से स्थानीय अधिकारियों ने मछुआरों को चार बसों में उनके गंतव्य तक भेजा।

मार्च में, गुजरात सरकार ने विधानसभा को सूचित किया था कि दिसंबर 2022 तक की स्थिति के अनुसार, अरब सागर में पकड़े जाने के बाद से गुजरात के 560 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। राज्य सरकार ने कहा था कि 560 मछुआरों में से 274 को पाकिस्तानी अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में पकड़ा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

SIR पर संग्राम, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को प्रक्रिया रोकने को क्यों कहा

नीतीश कुमार ने रचा कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तो किसी और के नाम है दर्ज

किसी बच्चे को मेरी तरह न झेलना पड़े, जीने की इच्छा खो बैठा हूं, ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र, सुसाइड नोट में दिल दहलाने वाली बातें

Al-Falah University कैसे बनी आतंक का अड्डा, पढिए अब तक क्या क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

नक्सली मुठभेड़ में शहीद आशीष शर्मा की अर्थी को CM डॉ. मोहन यादव ने दिया कांधा, परिजन को 1 करोड़ देने और भाई को SI बनाने का ऐलान

FSSAI का बड़ा आदेश- ‘ORS’ नाम से बिक रहे फर्जी इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स तुरंत हटाने के निर्देश

ग़ाज़ा : विस्थापितों को करना पड़ रहा है अपनी 'गरिमा की मौत' का सामना

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिए विकास का मॉडल बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख