2जी घोटाला, आरोपियों से मिले हैं मंत्री...

Webdunia
बुधवार, 13 फ़रवरी 2013 (15:35 IST)
FILE
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में वकील ही नहीं बल्कि मंत्रियों की भी आरोपियों से मिलीभगत का संदेह जताते हुए उनकी भूमिका की जांच की मांग की है।

राजनाथ ने कहा कि सीबीआई के वकील की आरोपियों के साथ मिलीभगत का मामला बहुत गंभीर है उसे हटाना और उसकी जांच करना ही काफी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में मंत्रियों और अधिकारियों की आरोपियो के साथ मिलीभगत हो सकती है इस कारण इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए।

उन्होंने हेलीकॉप्टर घोटाले के खुलासे का जिक्र करते हुए कहा कि 362 करोड़ रुपए के इस मामले का खुलासा इटली की जांच एजेंसी ने किया है।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री एंटोनी ने हालांकि मामले के खुलासे के तुरन्त बाद मामले की जांच सीबीआई को सौप दी है लेकिन बेहतर होता कि इटली की बजाय देश की एजेसी ने मामले का खुलासा किया होता।

भाजपा अध्यक्ष ने देश की जांच एजेंसियों को और प्रभावी बनाने की मांग करते हुए कहा कि यह सौदा किसी के भी कार्यकाल में हुआ हो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होने मनमोहन सरकार को सभी मोर्चो पर विफल करार देते हुए कहा कि उसने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया है। इस सरकार के कार्यकाल में इतने घोटाले हुए हैं जिसको याद रखना आसान नही है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक