Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नशे में धुत 2 यात्रियों का विमान में हंगामा, उड़ान से पहले ही उतारा

Advertiesment
Passenger
चेन्नई। मलेशिया जा रहे नशे में धुत दो यात्रियों को शनिवार को एक निजी कंपनी के विमान में हंगामा करने के कारण हवाईअड्डे पर उड़ान से पहले ही नीचे उतार दिया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान ने एक घंटे की देरी से उड़ान भरी।
 
विमानन कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि दोनों यात्री नशे में थे और उन्होंने विमान के अंदर अधिक पेय पदार्थ के लिए हंगामा मचाया।   
 
विमान के कर्मचारियों ने पायलट से शिकायत की जिसके बाद हवाई जहाज को विमान को थोड़ी देर के लिए रोके रखने का फैसला किया गया। बाद में हंगामा करने वाले यात्रियों को विमान से उतारकर हवाई अड्डे की पुलिस को सौंप दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA-NRC विरोध, रेलवे को पश्चिम बंगाल में 84 करोड़ का नुकसान