Hanuman Chalisa

RBI गवर्नर ने दी जानकारी, 2 हजार के 1.80 लाख के करोड़ नोट आए वापस

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2023 (14:37 IST)
2 thousand notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने गुरुवार को कहा कि चलन में मौजूद 2,000 रुपए के कुल नोटों में लगभग 50 प्रतिशत बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने पिछले महीने इन नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी।
 
उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ रुपए मूल्य के 2,000 रुपए के नोट चलन में थे। दास ने यहां द्विमासिक मौद्रिक नीति जारी करने के बाद मीडिया से कहा कि इस घोषणा के बाद अब तक 1.80 लाख करोड़ रुपए के नोट वापस आ चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि 2,000 रुपए के करीब 85 प्रतिशत नोट बैंक खातों में जमा किए जा रहे हैं जबकि बाकी नोटों को छोटे मूल्य वर्ग के नोटों से बदला जा रहा है। दास ने पिछले महीने कहा था कि 2,000 के नोटों को चलन से हटाने के फैसले का अर्थव्यवस्था पर 'बहुत सीमित' असर होगा। चलन में मौजूद कुल मुद्रा में 2,000 के नोट का हिस्सा सिर्फ 10.8 प्रतिशत है।
 
उन्होंने कहा कि 2016 में नोटबंदी के बाद नकदी की कमी की भरपाई के लिए 2,000 रुपए का नोट लाया गया था। गवर्नर ने कहा था कि जिस किसी के पास 2,000 रुपए का नोट है, वह उसे अपने बैंक खाते में जमा कर सकता है या किसी अन्य मूल्य की मुद्रा से बदल सकता है। बैंकों को 2,000 का नोट बदलने के लिए जरूरी व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 30 सितंबर की समयसीमा तक 2,000 के ज्यादातर नोट वापस हो जाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

वेबदुनिया की खबर से तिलमिलाया पाकिस्तान, जानिए कौनसी News है

बिहार में गठबंधनों में पड़ती गांठ, अब सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान

DM से पति ने लगाई जान बचाने की गुहार, रात में पत्नी बन जाती है इच्छाधारी नागिन, आखिर क्या है राज

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, चंडीगढ़ वाले घर में मिली लाश

1 मिनट में 200 बार धड़क रहा था दिल, दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी कर बचाई गई इराकी बच्चे की जान

सभी देखें

नवीनतम

tvs rtx 300 एडवेंचर सेगमेंट में मचाने आ रही है धमाल, 15 अक्टूबर को होगी एंट्री, क्या रहेगी कीमत

SDG-7 : आज भी करोड़ों लोग हैं बिजली से वंचित, कैसे मिलेगी विकास की रोशनी?

1.2 अरब लोगों को तंबाकू सेवन की लत, लेकिन इतने लोगों ने छोड़ दी, महिलाएं सबसे आगे

Pakistan में TTP आतंकियों से मुठभेड़, 11 सैनिकों की मौत, 19 आतंकियों के भी मारे जाने का दावा

मुख्यमंत्री राहत कोष में L&T ने सीएम धामी को सौंपा 5 करोड़ का चेक

अगला लेख