बंद नहीं होगा 2000 रुपए का नोट

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (14:18 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने 2000 रुपए का नोट बंद करने की अटकलों को खारिज करते हुए बुधवार को दावा किया कि 500 रुपए और 2000 रुपए तथा अन्य नए नोटों की शत-प्रतिशत नकल नहीं की जा सकती।
         
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में एक प्रश्न के पूरक उत्तर में कहा कि यह सदन गंभीर मुद्दों पर चर्चा करता है और उसे 2000 रुपए के नोटों को बंद करने की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 
         
उन्होंने कहा कि नए नोटों की शत-प्रतिशत नकल नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि नकली नोटों की पहचान करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाते हैं और लोगों को व्यापक रूप से जानकारी देते हैं।
        
रिजिजू ने कहा कि गुजरात और पश्चिम बंगाल से सबसे ज्यादा नकली नोटों की बरामदगी की गई  है। दो हजार रुपए के 4894 और 500 रुपए के 12956 नकली नोट बरामद किए गए हैं। इनका कुल मूल्य एक करोड़ 62 लाख 66 हजार रुपए है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

अगला लेख