Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live : ITO फुटओवर ब्रिज पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

हमें फॉलो करें Live : ITO फुटओवर ब्रिज पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 24 मार्च 2024 (14:02 IST)
24 march updates : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर प्रदर्शन किया। पल-पल की जानकारी...


01:56 PM, 24th Mar
-आप कार्यकर्ताओं ने आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। दर्शनकारियों ने पुल से एक बैनर लटकाया था जिस पर मैं भी केजरीवाल लिखा था। बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।
-इस बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी केजरीवाल के खिलाफ एक प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए आबकारी नीति मामले में उन्हें सख्त सजा देने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के नेताओं का एक पुतला भी फूंका।


01:43 PM, 24th Mar
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, इंडिया गठबंधन देश को बचाने के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे, कांग्रेस के खातों पर रोक हैं, मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

11:27 AM, 24th Mar
लेह पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जवानों संग खेल रहे हैं होली।

10:24 AM, 24th Mar
खराब मौसम के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब सियाचिन के बजाय लेह में सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाएंगे।

08:26 AM, 24th Mar
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी रविवार को पूरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। भाजपा मुख्यालय, आईटीओ की ओर जाने वाले मार्गों और प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के सामने पहले से ही बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया गया है।

08:25 AM, 24th Mar
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रत्याशियों पर मंथन किया, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की 5वीं सूची।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP में विवादित भोजशाला परिसर का ASI सर्वे तीसरे दिन भी जारी