26/11 हमले में खुलासा : यहां हमला हो रहा था, वहां पाक में मजे कर रहे थे भारत के गृह सचिव...

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2016 (11:19 IST)
नई दिल्‍ली। 26 नवंबर 2008 को इस्लामाबाद में भारत-पाकिस्तान की गृह सचिव स्‍तर की बातचीत खत्म ही हुई थी कि मुंबई में सीमापार से आए आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले के करीब साढ़े सात साल बाद अब पता चल रहा है कि इस दौरान भारत के गृहमंत्रालय का शिष्ट मंडल पाकिस्तान में मौजूद था और पाकिस्‍तानी मेहमाननवाजी का लुत्‍फ उठा रहा था। इतना ही नहीं पाकिस्तान के आग्रह पर भारतीय गृह सचिव एक दिन और वहां रोक गए थे।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तत्‍कालीन भारत के गृह सचिव रहे मधुकर गुप्ता और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारी पाकिस्‍तान में मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा रहे थे। यही नहीं, मधुकर गुप्ता और अन्य अफसरों ने मुरी के हिल रिट्रीट में अपना प्रवास एक दिन और बढ़ा लिया था।
 
गुप्ता के साथ बॉर्डर मैनेजमेंट के अपर सचिव अनवर अहसान अहमद, आंतरिक सुरक्षा की संयुक्त सचिव दीप्ती विलासा और भारतीय आंतरिक सुरक्षा प्रतिष्ठान के कुछ अन्य अधिकारियों ने मुरी में मौजूद थे। 
 
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 में ही पाकिस्तान से गृह सचिव स्तर की वार्ता के लिए भारत सरकार का शिष्ट मंडल पाकिस्तान गया था। वार्ता के खत्म होने बाद अधिकारियों को भारत वापस लौटना था, लेकिन वे पाकिस्तान में बेवजह एक दिन और ठहरे।
 
बताया जा रहा है कि पाक अधिकारियों ने ही भारतीय अधिकारियों को वहां एक और दिन रुकने के लिए कहा था। कारण बताया गया कि पाकिस्तान के गृहमंत्री यात्रा पर थे और उनसे मिलने के लिए भारतीय अधिकारियों के रोका गया था। मुंबई में आतंकी हमला 27 नवंबर को भी जारी रहा, ऐसे हालात में पाक अधिकारियों का भारतीय समकक्षों को एक और दिन रोकना और भारतीय अफसरों का इसके लिए तैयार हो जाना कई सवाल खड़े करता है। 
 
भारतीय अधिकारियों से कहा गया था कि अगले दिन यानी 27 नवंबर 2008 को गृहमंत्री से बात हो सकती है। 27 नवंबर की दोपहर को ही भारतीय अधिकारियों के दल स्वदेश लौटा था। तब तक आतंकी मुंबई में अपने मंसूबों को अंजाम देते हुए लाशों के ढ़ेर लगा चुके थे।
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

भारत को इस्लामिक देश बनाने का ख्वाब देखने वाले छांगुर बाबा का तिलिस्म कैसे टूटा, फकीर से अरबपति बनने की कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण में थोड़ी देर कर दी

कठुआ में भारी बारिश, पटरी से उतरी मालगाड़ी

पुल हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, बताया अक्षमता और लापरवाही

LIVE: बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोला इलेक्शन कमीशन?

अगला लेख