Weather Update : तेलंगाना में भारी बारिश से अब तक 29 लोगों की मौत, राज्य के 29 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (20:27 IST)
29 people dead so far due to heavy rains in Telangana : तेलंगाना में हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ में 29 लोगों की मौत हो गई। 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच दर्ज की गई वर्षा के आधार पर राज्य के 33 में से 29 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। प्रभावित जिलों को राहत कार्य के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए जारी किए जा रहे हैं।
 
राज्य की एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने बताया कि 31 अगस्त से तीन सितंबर के बीच दर्ज की गई वर्षा के आधार पर राज्य के 33 में से 29 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत कार्य के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए जारी किए जा रहे हैं।
ALSO READ: आंध्रप्रदेश और तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, जरूरतमंदों को प्रदान की सहायता
जिलाधिकारियों के साथ टेलीकॉन्‍फ्रेंस में कुमारी ने उन्हें भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान पर सोमवार दोपहर से पहले विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी और जिलाधिकारियों से उन 29 लोगों का ब्यौरा भेजने को कहा गया है, जिनकी जान चली गई।
ALSO READ: Monsoon Weather Report : तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में बारिश का कहर, 110 गांव जलमग्न, 99 ट्रेनें रद्द
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी सोमवार को राहत और पुनर्वास उपायों पर विचार-विमर्श के लिए एक बैठक करेंगे। राज्य सरकार ने प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बारिश और बाढ़ से 5,438 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान जताया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

पी. चिदंबरम बोले- हरियाणा में कोई मतभेद नहीं, कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी चुनाव

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

ममता बनर्जी और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स की मुलाकात, पहला दौर खत्म, क्या मान गए जूनियर डॉक्टर

PM मोदी को मिले हैं ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान, देखें लिस्ट

MP के टीकमगढ़ में 6 कांस्‍टेबल सस्‍पैंड, जुआ खेलते वीडियो आया था सामने

अगला लेख