उत्तराखंड में 3 घंटे की मूसलधार बारिश से तबाही, 250 लोगों का रेस्क्यू

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2023 (08:10 IST)
Heavy Rain in Haldawni : उत्तराखंड के हल्द्वानी में लगातार 3 घंटे तक हुई मूसलधार बरसात ने शहर में तबाही मचा दी है। जगह-जगह जलभराव और बरसाती नहर ओवरफ्लो होने लगे, जिसकी वजह से कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। काठगोदाम के कलसिया नाले के कहर ने लोगों को डरा कर रख दिया है। वहां पर फंसे डेढ़ सौ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लोगों के खाने की व्यवस्था की जा रही है। पहाड़ों में हो रही बारिश से गोला नदी में भारी पानी आया है, जिसके बाद बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

हल्द्वानी के कलसिया नाले से घरों को भारी नुकसान हुआ है, अभी तक दो मकान क्षतिग्रस्त बताएं जा रहे हैं, जबकि अभी किसी तरह की कोई जानहानि नहीं है। एसडीएम ने अपील की है कि अनावश्यक लोग घरों से बाहर न निकले और जहां नदी नालों के किनारे लोगों को कोई समस्या है तो वह तत्काल कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करें, जिससे तत्काल उन तक मदद पहुंचाई जा सके, साथ ही पुलिस प्रशासन भी अनाउंसमेंट कर रहा है, की लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें. वही नगर निगम की टीम भी शहर में जल भराव को कम करने के लिए नहरों के ओवरफ्लो को कम करने का काम कर रही है।

काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले में फंसे करीब 250 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके साथ ही जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार कार्य कर रही है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More