Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Live : राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन

हमें फॉलो करें rahul gandhi nomination

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 3 मई 2024 (14:08 IST)
Live Updates 3 may : अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन भरा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ही देर में रायबरेली से नामांकन भरेंगे। पल-पल की जानकारी...


02:05 PM, 3rd May
राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे।

01:06 PM, 3rd May
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, रायबरेली सिर्फ़ सोनिया जी की नहीं, खुद इंदिरा गांधी जी की सीट रही है। यह विरासत नहीं जिम्मेदारी है, कर्तव्य है। 

12:51 PM, 3rd May
अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन भरा। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी से होगा।

11:48 AM, 3rd May
webdunia
बंगाल के वर्धमान में पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला, राहुल भागकर रायबरेली पहुंच गए। राहुल डरो मत, भागो मत। राहुल अमेठी से चुनाव लड़ने से डरे। वे वायनाड से हारने वाले हैं। सोनिया भी डरकर राजस्थान गईं।

11:23 AM, 3rd May
webdunia
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे। अब  मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।
 
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ समय पहले तक राहुल गांधी कहते थे, डरो मत। अब डर-डर कर कभी अमेठी से वायनाड और कभी वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं। डर तो इतना है कि वे (राहुल गांधी) एक साथ कहीं दोनों ही ना हार जाएं तो एक ही सीट से लड़ रहे हैं। वे अपनी बहन को भी न्याय नहीं दिला पाए। उनकी लिस्ट में कहीं भी उनकी बहन (प्रियंका गांधी) का नाम नहीं आया है। ये दिखाता है कि कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी में कुछ न कुछ चल रहा है।

7 चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 20 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। रायबरेली और अमेठी सीटों पर मतदान 20 मई को ही होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

10:28 AM, 3rd May
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ रायबरेली पहुंचे। प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत भी वहां मौजूद। कुछ ही देर में करेंगे नामांकन।

09:00 AM, 3rd May
रायबरेली के लिए सोनिया गांधी के साथ रवाना हुए राहुल, प्रियंका भी रायबरेली के लिए निकलीं।

07:48 AM, 3rd May
रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, अमेठी से केएल शर्मा को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया।

07:43 AM, 3rd May
राहुल गांधी और प्रियंका सुबह 8.45 बजे रायबरेली के लिए रवाना होंगे। रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल।अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे केएल शर्मा।  आज अमेठी और रायबरेली में नामांकन का आखिरी दिन।

07:40 AM, 3rd May
पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर मोदी, अमित शाह कर्नाटक, महाराष्‍ट्र और गोवा में चुनावी रैली करेंगे। गुजरात में 4 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे जेपी नड्‍डा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शतरंज की चालें बाक़ी हैं, इंतज़ार कीजिए, Rahul के Raebareli से लड़ने पर सुप्रिया श्रीनेत ने समझाई क्रोनोलॉजी